लाइफस्टाइल

Motivational Quotes: 'ठान लो तो पत्थर भी रास्ता देते हैं..', चट्टान जैसी चुनौतियों को चीर देने का दम रखती हैं जावेद अख्तर की ये बातें

जावेद कहते हैं कि जीवन में मुश्किलों का आना कोई मुसीबत नहीं है, बल्कि ये एक मौका है जो आपके बेहतर बना सकता है। तो आप भी जावेद अख्तर की इन बातों को जीवन में उतार कर सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं।

Image

जावेद अख्तर के प्रेरक विचार (Photo: Javed Akhtar fan page/fb)

जावेद अख्तर एक ऐसा नाम है जिसमें ना जाने कितनी ही प्रतिभाएं हैं। वब एक शायर हैं, गीतकार हैं, पटकथा लेखक हैं, विचारक हैं और इन सबसे ऊपर अपनी हर बात को खूबसूरती और दमदार तरीके से रखने वाले मुकम्मल इंसान हैं। जावेद अख्तर जहां एक तरफ अपने शेर, गीत और संवादों से लोगों का मनोरंजन करते हैं तो वहीं लोगों को अपनी बातों और विचारों से प्रेरित भी करते हैं। जावेद अख्तर ने अपने तमाम इंटरव्यूज में ऐसी बातें कही हैं जो किसी को भी मोटिवेट करने के लिए काफी हैं। आइए डालते हैं जावेद अख्तर के कुछ चर्चित मोटिवेशनल कोट्स पर एक नजर:

1. जब तक जिंदा हो, तब तक जिंदा रहो।

2. हर इक मोड़ पर कुछ फैसले जरूरी होते हैं, वरना जिंदगी रास्ता बनाती नहीं।

3. अंधेरे से डरो नहीं, रौशनी के लिए तड़प जरूरी है।

4. हवा में तैरते रहो, तो मंजिल नहीं मिलती। कुछ कदम जमीन पर भी रखने पड़ते हैं।

5. कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता..मगर जो है, उसी में ख्वाब बुनना पड़ता है।

6. खुद पर भरोसा रखो तो रास्ता भी रास्ता बन जाता है।

7. जिंदगी एक इम्तिहान है, मगर हर सवाल का जवाब लड़कर नहीं समझदारी से दो।

8. तकलीफें वो ही उठाते हैं जो जिंदा होते हैं। मुर्दों को क्या तकलीफ।

9. हर दर्द एक तजुर्बा है और हर तजुर्बा एक ताकत।

10. आंधियां सबको डराती हैं, पर कुछ लोग उसी में पतंग उड़ाते हैं।

11. अगर ठान लो तो पत्थर भी रास्ता देते हैं।

12. जिन्हें चलने का हुनर आता है वो गिरकर भी चल पड़ते हैं।

13. हौसले हों तो रास्ते बनते हैं, वरना लोग तो दीवारें ही देखते हैं।

14. गम के बादल हमेशा नहीं रहते, सूरज फिर निकलता है।

15. ख्वाब देखना गुनाह नहीं, बशर्ते उन्हें पूरा करने की हिम्मत हो।

जावेद अख्तर की इन बातों में में जीवन का असली मतलब छिपा है। जावेद कहते हैं कि जीवन में मुश्किलों का आना कोई मुसीबत नहीं है, बल्कि ये एक मौका है जो आपके बेहतर बना सकता है। तो आप भी जावेद अख्तर की इन बातों को जीवन में उतार कर सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article