लाइफस्टाइल

जन्माष्टमी भोग के लिए माखन कैसे बनाएं, देखें मथुरा के गांव वाला देसी तरीका, मटकी में ऐसे बनेगा मलाई से मक्खन

जन्माष्टमी भोग के लिए माखन कैसे बनाएं (Janmashtami ke Liye Ghar Par Makkhan banana ka tarika): जन्माष्टमी के भोग प्रसाद में माखन और मिश्री जरूर रखा जाता है। यहां देखें घर पर मटकी में मक्खन बनाने का तरीका। इस तरह बनेगा मथुरा की सौंधी खुशबू वाला माखन घर पर। देखें जन्माष्टमी के लिए घर पर माखन कैसे बनाएं।

Image

जन्माष्टमी भोग के लिए माखन कैसे बनाएं (Pic: Canva)

जन्माष्टमी भोग के लिए माखन कैसे बनाएं (Janmashtami ke Liye Ghar Par Makkhan banana ka tarika): श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को माखन और मिश्री का भोग लगाने की परंपरा है। मान्यता है कि कृष्ण को मक्खन बहुत पसंद था। इस वजह से उनकी पूजा में यह प्रसाद अनिवार्य रूप से रखा जाता है। यहां जानें कि जन्माष्टमी के लिए घर पर माखन कैसे बनाएं और जन्माष्टमी भोग के लिए मक्खन कैसे बनाएं।

जन्माष्टमी पर कान्हा को घर का बना माखन खिलाने के लिए आपको मलाई से माखन बनाना होगा। यहां हम आपको मटकी में मक्खन बनाने का पांरपरिक तरीका बता रहे हैं जिससे कि मिक्सी और दूसरे हैक्स से पहले मलाई से निकाला जाता था।

जन्माष्टमी के लिए घर पर माखन कैसे बनाएं

जन्माष्टमी भोग के लिए घर पर माखन बनाने के लिए पहले 2–3 दिन की फ्रिज में जमी हुई ताजी मलाई लें। या आप 500 ग्राम मलाई नाप कर लें। इसके अलावा आपको ठंडा पानी एक से दो गिलास चाहिए होगा। माखन को रखने के लिए मिट्टी या पीतल की सजी हुई छोटी हांडी।

सारी मलाई को आप एक मटकी में निकाल लें। अब इसे मथानी से मथें। मटकी के ढकने वाले कवर भी आते हैं ताकि छींटें बाहर न आएं। अगर आपको ज्यादा जोर लगता है मथानी चलाने में तो थोड़ा सा मिक्सर में भी घुमा सकते हैं। जरूरत के हिसाब से इसमें ठंडा पानी डालें। थोड़ी देर के बाद छाछ से माखन अलग हो जाएगा। दूध की क्वालिटी के हिसाब से इसका रंग हल्का पीला से सफेद रहेगा। माखन को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें से कोई खट्टी महक निकल जाए।

सारा मक्खन एक बाउल में निकाल लें। फिर परत परत दर सजी हुई हांडी या मटकी में सजा दें। मिठास के लिए यहीं पर इसमें मिश्री पाउडर मिला दें। सजाने के लिए कटे मेवों का प्रयोग भी कर सकते हैं।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article