लाइफस्टाइल

रेगीस्तान होगा रंगीन, इस तारीख से शुरू होने जा रहा Jaisalmer Desert Festival- ये रहेंगे मुख्य आकर्षण

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Jan 24, 2023, 05:16 PM IST

Jaisalmer Desert Festival 2023 Schedule, Dates: राजस्थान की आन और बान के मुरीद हैं तो इसकी शान देखने का एक और मौका आपके सामने है। फरवरी में जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। यहां देखें राजस्थान के प्रमुख आयोजनों में से एक जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल का शेड्यूल, डेट, टिकट, मुख्य आकर्षण आदि की पूरी जानकारी।

Image

Jaisalmer Desert Festival 2023 details

Jaisalmer Desert Festival 2023 Schedule, Dates: अगर आप भी अपने बिजी शेड्यूल से कुछ दिनों की छुट्टी लेकर, फ्रेंड्स या फेमिली के साथ सुकून भरे कुछ पल गुजारना चाहते हैं। तो ऐसे में फरवरी के पहले हफ्ते में राजस्थान के जैसलमेर जाने का प्लान बढ़िया हो सकता है। वहीं अगर आप भारत की संस्कृति, नृत्य, संगीत, प्रकृति और लोगों को और करीब से देखना चाहते है? तो फिर तो ये ऑप्शन बेस्ट ही है। बता दें कि इन दिनों जैसलमेर में होने वाले सबसे बेहतरीन मरू महोत्सव के 44वें संस्करण की तैयारियां भी जोरो शोरों से शुरू हो गई हैं।

जरा सोचिए कि, दूर दूर तक फैले रेगिस्तान और राजस्थानी रंगों को करीब से देखना कितना रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव होगा। जहां आपको लोक से लेकर लोकल और ट्रेडिशनल तथा मॉर्डन का फ्लेवरफुल फ्यूजन देखने को मिलेगा। जैसलमेर से करीब 42 किलोमीटर दूर स्थित सैम ड्यून रेगिस्तान और शहर भर में आयोजित होने वाले इस शानदार कार्यक्रम में आपको शिकरत जरूर करनी चाहिए।

Jaisalmer Desert Festival 2023 Details

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल या मरू महोत्सव, राजे रजवाड़ों के शहर में होने वाला बेहद खास और अनोखा महोत्सव है। हर साल माघ यानी की फरवरी के महीने में इसे आयोजित किया जाता है। साल 2023 में राजस्थानी रंगों, लोगों और कला को समर्पित इस खास उत्सव का 44वां संस्करण बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। ये तीन दिवसीय उत्सव, 3 फरवरी 2023 से शुरू होकर 5 फरवरी 2023 को समाप्त होगा। हर साल राजस्थान के चमकीले रंगों और सुनहरी रेत का लुत्फ उठाने के लिए देश और दुनिया के कई मुसाफिर इस महोत्सव में अपनी हाजरी दर्ज करवाते हैं।

Jaisalmer Desert Festival 2023 Date and Schedule

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल डेट3 - 5 फरवरी 2023
कहां होगा आयोजित राजस्थान के जैसलमेर में
क्या हैं मुख्य आकर्षणफोटोग्राफी, आर्ट कैंप, म्यूजिक, डांस
क्या खाएंपारंपरिक राजस्थानी पकवान और अन्य भारतीय व्यंजन
क्या खरीदेंपारंपरिक शैली की राजस्थानी चीजें, हैंडीक्राफ्ट, बर्तन, कुर्ते, चादर, लहंगे आदि
जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल में क्या है खास

वैसे तो राजस्थान और राजस्थान की हर एक बात बहुत खास और निराली है। मगर यहां की रेतीली धरती और दिल से स्वागत करते हुए लोगों की बात ही कुछ और है। इस तीन दिवसीय उत्सव में आप शहर भर में इसी तरह का शानदार लम्हों का अनुभव करेंगे। आप जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल में शिकरत करके बहुत सारी एक्टिविटीज का भी आनंद उठा सकते हैं। तथा अपने दोस्तों और परिवार के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

बता दें कि ये इस उत्सव में शहर भर की अलग अलग लोकशंस पर आपको अलग अलग एक्टिविटीज का लुत्फ उठाने को मिलेगा।

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल में क्या करें

  • एस्ट्रो टूरिज्म
  • कंटेम्पररी म्यूजिक पेश करते बेहतरीन आर्टिस्ट्स
  • बॉर्डर टूरिज्म
  • फोटोग्राफी एग्जीबिशन
  • आर्ट कैंप
  • हस्तशिल्प बाजार
  • डाइन विद जैसलमेर
  • इंस्ट्रूमेंटल योग एंड म्यूजिक
  • इंडियन एयर फोर्स का खास एयर वॉरियर ड्रिल शो

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल में कौन कलाकार आएंगे

इस साल ये जानी मानी हस्तियां जैसलमेर डेजर्ट महोत्सव का हिस्सा बनेंगी और अपनी कला से लोगों का मन मोह लेंगी।

  • सलीम – सुलेमान
  • अंकित तिवारी
  • सलमान अली
  • षणमुखा प्रिया
  • अतरंगी प्रोजेक्ट
  • रघु दीक्षित प्रोजेक्ट

जैसलमेर डेजर्ट फेस्टिवल 2023 से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल करने के लिए, एक बार उत्सव की ऑफिशियल वेबसाइट www.desertfestivaljaisalmer.com देख सकते हैं।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article