लाइफस्टाइल

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 LIVE Streaming: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा कब होगी शुरू, ये रहा Live Streaming Link

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 20, 2023, 09:24 AM IST

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 LIVE Darshan Streaming: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि के अनुसार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 20 जून 2023 की रात्रि 10:04 से शुरू होगी। इस यात्रा का समापन अगले दिन 21 जून 2023 को शाम 7:09 पर होगा। यहां देखें भव्य जगन्नाथ रथयात्रा लाइव।

Image

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 LIVE Darshan Streaming

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 LIVE Darshan Streaming: जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदू धर्म में बहुत ही पावन दिन माना जाता है। पूरी में यह यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाती है। हर साल पुरी में जगन्नाथ यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। इस बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 20 जून 2023 की रात्रि 10:04 से शुरू होगी। इस यात्रा का समापन अगले दिन 21 जून 2023 को शाम 7:09 पर होगा। रथयात्रा में श्री जगन्नाथजी, और उनके भाई-बहन बलभद्रजी, और सुभद्राजी को तीन विशाल और रंगीन रथों में 12वीं शताब्दी पुराने मंदिर से बाहर निकाला जाता है। भगवान का रथ खींचकर पुण्य कमाने की लालसा में लाखों भक्त पुरीधाम पहुंच चुके हैं।

जगन्नाथ यात्रा में रहता रथ का शीर्ष मंदिर के आकार का बना होता है। आपको बता दे, 1500 मीटर कपड़े से रथ की छतरियां बनाी जाती है। इसे 15 दर्जी की एक टीम बनाती है। अक्षय तृतीया के दिन से ही रथ बनना शुरू हो जाता है। इसे लगभग 14 बढ़ई मिलकर बनाते है। वह मापने के लिए के हाथ और उंगलियों का इस्तेमाल करते हैं। तंबूरा और तुरही पर बजाए जाने वाले भक्ति गीतों की ध्वनि के साथ जुलूस गुंडिचा मंदिर तक जाता है। पुरी रथ यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक को देखें। दर्शक वार्षिक कार महोत्सव का सीधा प्रसारण दूरदर्शन नेशनल के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यहां देखें जगन्नाथ रथयात्रा लाइव-

मिलता है 100 यज्ञ करने का फल

हिंदू धर्म के मुताबिक जगन्नाथ रथ यात्रा के पीछे यह मान्यता है कि भगवान अपने गर्भ ग्रह से निकलकर प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि रथयात्रा एक ऐसा पर्व है जिसमें भगवान जगन्नाथ चलकर अपने भक्‍तों के बीच आते हैं और उनके दु:ख-सु:ख में सहभागी होते हैं। इस रथयात्रा में शामिल होता है उन्हें 100 यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है। भगवान जगन्नाथ श्री हरि विष्णु के अवतार श्री कृष्ण का ही रूप माने जाते हैं। हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का विशेष महत्व है। ऐसी भी मान्यता है कि इस यात्रा में शामिल होने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article