लाइफस्टाइल

Jackky Bhagnani Birthday Special: 21 दिन में जैकी ने घटा लिया था 15 किलो वजन, आप भी जानिए सीक्रेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 07:00 AM IST

Jackky Bhagnani Birthday Special: एक्‍टर और डायरेक्‍टर जैकी भगवानी 25 दिसंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। जैकी अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर इस समय चर्चा में बने हुए हैं। इस यंगिस्तान स्टार ने 21 दिनों में अपना 15 किलो वजन कम किया है। जैकी ने वेट लॉस के अपने सीक्रेट को भी लोगों के साथ शेयर किया है।

Image

जैकी भगवानी ने 21 दिन में घटाया 15 किलो वजन, जानें सीक्रेट

KEY HIGHLIGHTS
  • 25 दिसंबर को जैकी भगवानी मनाएंगे 38वां बर्थडे
  • फिल्‍म के लिए 21 दिन में किया 15 किलो वजन कम
  • फॉलो किया रोजाना 4 से 5 घंटे की हार्ड ट्रेनिंग के साथ कीटो डाइट

Jackky Bhagnani Birthday Special: इस क्रिसमस पर एक्‍टर और डायरेक्‍टर जैकी भगवानी अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी इस बार अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस यंगिस्तान स्टार ने 21 दिनों में अपना 15 किलो वजन कम किया है, जिसे एक असाधारण कम माना जा रहा है। जैकी जल्‍द ही नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित एक फिल्‍म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्‍म की मांग के अनुसार उन्‍होंने हार्ड ट्रेनिंग और खास डाइट से 15 किलो वजन कम किया। अगर आप भी वजन कम करने की सोच रहे हैं तो यहां आपको जैकी भगवानी की वेट लॉस का सीक्रेट बता रहे हैं।

जैकी भगवानी के फिटनेस रूटीन में बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से पहले मेंटेनेंस वर्कआउट शामिल था। इस अभिनेता ने बताया कि, "घुटनों में चोट के कारण मैं ज्यादा कार्डियो नहीं कर पा रहा था, जिससे मेरा वजन कुछ बढ़ गया। इसी दौरान मुझे इसी फिल्म मिली, जिसके लिए मुझे वजन कम करना था।" फिल्म की शूटिंग शुरू होने में उस समय 21 दिन का ही समय बाकि था। उस समय मेरा वजन करीब 91-92 किलो था और मैंने 21 दिनों के भीतर अपना वजन कम कर 77 किलो पहुंचा दिया।

जैकी ने खुद बताया अपना सीक्रेट

जैकी ने बताया कि, वह हर सुबह 5:26 बजे से अपना वर्क आउट सेशन शुरू कर देते हैं। इस दौरान करीब दो घंटे तक खाली पेट कार्डियो करते थे। जैकी कहते हैं, "मैं अपनी हुडी पहनकर रोजाना 10-15 किमी तक मरीन लाइन्स पर बॉर्डरलाइन जॉगिंग और वॉकिंग करता था। सुबह अपने वर्कआउट सेशन के बाद, दोपहर में बॉडी के किसी खास अंग पर फोकस करते थे। वहीं, शाम को वह ओवरऑल बॉडी, वेट ट्रेनिंग या कुछ अन्‍य कार्डियो करते। कुल मिलाकर, जैकी हर दिन कम से कम 4-5 घंटे एक्‍सरसाइज करते थे। जैकी कहते हैं, कि इतनी टफ ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि इस तरह के हार्ड वर्क-आउट रूटीन के दौरान एक दिन में कम से कम आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है।

ऐसी दिखती है जैकी की डाइट:

ब्रेकफास्‍ट: 3 अंडे, 50 ग्राम पनीर, 6 बादाम और 3 अखरोट के साथ।

लंच: 200 ग्राम चिकन, 50 ग्राम पनीर और कुछ सलाद।

शाम का नाश्ता: 100 ग्राम ग्रिल्ड फिश को बटर या नारियल के तेल में टॉस किया हुआ।

पोस्ट-वर्कआउट स्नैक: प्रोटीन शेक और पीनट बटर।

डिनर: 100 ग्राम मछली और एवोकाडो।

पानी: रोजाना कम से 4-5 लीटर प्रति दिन।

कीटो डाइट ने भी की पूरी मदद

जैकी ने बताया कि, एक केटोजेनिक डाइट, जिसे कीटो डाइट भी कहा जाता है। यह वेट लॉस करने में काफी मदद करता है। हालांकि, यह डाइड सप्‍ताह में सिर्फ 4 से 5 दिन ही फॉलो करना चाहिए। कीटो डाइट के ज्‍यादा सेवन से नुकसान भी हो सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article