Winter Skin Care: सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा ड्राई होने लगती है। ऐसे में इस सीजन में आपको अपने स्किन की खास देखभाल करनी चाहिए। खासतौर पर अपने चेहरे पर इस सीजन में अधिक ध्यान दें। अगर आप चेहरे की सही से देखभाल नहीं करते हैं, तो आपकी स्किन पर रैशेज, दानें, खुजली जैसी परेशानी हो सकती है। साथ ही इसके कारण चेहरे पर दाग-धब्बों की भी शिकायत हो सकती है। ऐसे में सर्दियों में स्किन पर निखार पाने के लिए आप कुछ असरदार तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन नैचुरल तेल से स्किन ग्लो भी करेगा। साथ ही इससे स्किन को नुकसान होने का खतरा भी काफी कम होगा। आइए जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाएं?
सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाएं?
सर्दियों में चेहरे पर निखार लाने के लिए आप घर पर मौजूद तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार तेल के बारे में-
ऑलिव ऑयल
सर्दियों में चेहरे की ड्राईनेस को कम करने के लिए आप चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाएं। ऑलिव ऑयल लगाने से आपके स्किन की सॉफ्टनेस बढ़ेगी। साथ ही आपका चेहरे पर निखार आएगा। इतना ही नहीं, अगर आप सर्दियों में रोजाना चेहरे पर ऑलिव ऑयल लगाते हैं, तो इससे स्किन की ड्राईनेस से भी छुटकारा मिल सकता है।
बादाम तेल लगाएं
चेहरे पर बादाम तेल लगाने से निखार आता है। यह स्किन के दाग-धब्बों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सर्दियों में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से चेहरे पर बादाम का तेल लगाएं। इससे त्वचा पर निखार आएगा।
तिल का तेल
सर्दियों में तिल का तेल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही स्किन के लिए भी यह तेल काफी ज्यादा गुणकारी है। रोजाना चेहरे पर तिल का तेल लगाने से आपकी स्किन को नमी मिलेगी, जिससे ड्राई स्किन की परेशानी कम हो सकती है।
नारियल का तेल
सर्दियों में नारियल का तेल स्किन के लिए रामबाण साबित हो सकता है। नियमित रूप से इस तेल को चेहरे पर लागने से आपकी स्किन को नमी मिलती है। साथ ही यह स्किन को फंगल और बैक्टीरियल समस्याओं से दूर रखता है। ऐसे में आप सर्दियों में नियमित नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह के ब्यूटी रुटीन से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
