Isha Ambani Oscars: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर बीती शाम कई बड़े बड़े सितारे नजर आए.. हॉलीवुड-बॉलीवुड के एक्टर्स से लेकर दुनिया भर के कई अरबपतियों ने अपने ग्लैमर से नेटिजन्स का दिल जीत लिया। इन्हीं में फैशन क्वीन ईशा अंबानी का नाम भी शामिल था, मुकेश और नीता अंबानी की लाडली बिटिया ईशा इस इवेंट के लिए पति आनंद पीरामल संग पहुंची थीं। ईशा अंबानी के फैशनेबल लुक्स की तारीफ अक्सर ही होती है, और ऑस्कर वाले लुक के साथ भी ईशा ने सबका दिल जीत लिया है। रेड कार्पेट पर एकदम ही बार्बी प्रिंसेस जैसी लग रही थीं, उन्होने गाउन पहना हुआ था। देखें ईशा अंबानी के ऑस्कर लुक से जुड़ी डिटेल्स यहां -
ऑस्कर 2026 में ईशा अंबानी
98th ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए ईशा अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत और एलीगेंट लुक वाला गाउन पहना हुआ था। ये स्ट्रैपलेस गाउन ईशा के फिजिक के साथ काफी कॉम्पलीमेंट कर रहा था। गाउन का कलर भी ईशा पर काफी सूट कर रहा था, वहीं स्टाइलिंग, मेकअप तो एक्सेसरीज सब कुछ परफेक्ट लग रहा था।

Isha Ambani At Oscars
ऑस्कर्स के लिए ईशा अंबानी ने खास पीच कलर का ए लाइन गाउन पहना हुआ था। पीच सिल्क बेस वाले गाउन के साथ मल्टीकलर फूलों का डिजाइन अपने आप में ही खास लग रहा था। गाउन की बॉर्डर पर काला रंग भी बहुत उठाव ला रहा था। ईशा का ये ड्रेस मशहूर विदेशी फैशन हाउस Maison Valentino से लिया गया था। ये उनके फॉल 2006 के कूटोर कलेक्शन के स्ट्रैपलेस कॉलम का हिस्सा है। बेशक ही ये विंटेज और मॉडर्न फ्रेश फ्लोरल वर्क के गाउन का लुक ईशा पर बेहतरीन लग रहा था।
ईशा अंबानी की डायमंड ज्वेलरी
गाउन के साथ ईशा अंबानी ने बहुत ही क्लासिक लुक वाली ब्लैक वेलवेट बेल्ट के साथ लटक रहे तीन डायमंड्स का चोकर सेट पहना हुआ था। लटकन वाली डायमंड ईयररिंग्स भी ईशा के लुक में ग्लैमर एड कर रही थी। इस लुक के लिए ईशा अंबानी ने फेमस ज्वेलरी डिजाइनर Lorraine Schwartz द्वारा डिजाइन की हुई ज्वेलरी पहनी थी। ये रॉयल विंटेज टच वाली ज्वेलरी इस लुक को परफेक्ट बैलेंस प्रदान कर रही है।
ईशा अंबानी का मेकअप
सिंपल और एलीगेंट गाउन लुक के साथ ईशा ने अपना हेयरस्टाइल भी एकदम ही क्लासिक और बार्बी लाइक रखा था। उन्होने बहुत ही सिंपल तरीके से बालों को पीछे की तरफ कंघी करके पिन अप किया था। ये हेयरस्टाइल उनकी ज्वेलरी पर उठाव ला रही है। वहीं उनका सॉफ्ट ग्लैम मेकअप भी आउटफिट के साथ गजब लग रहा है।
