लाइफस्टाइल

रोजाना शैंपू करना सही या गलत, जानें बाल धोने का क्या है सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 27, 2024, 10:57 AM IST

धूल, मिट्टी की चपेट में आने से बाल गंदे हो जाते हैं। गंदे बालों और स्कैल्प की सफाई के लिए कुछ लोग रोजाना शैंपू करते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या रोजाना शैंपू करना बालों की हेल्थ के लिए अच्छा है या नहीं। यहां जानें।

Image

Is shampooing hair daily right or wrong

बाल और स्कैल्प को क्लीन रखने के लिए लोग हेयर वॉश करते हैं। कोई रोज शैंपू करता है तो कोई दो दिन में एक बार। लेकिन यहां एक बड़ा सवाल उठता है कि क्या रोजाना बाल धोना चाहिए या नहीं। कई लोगों को ऐसा लगता है कि रोजाना शैंपू करने से बाल तेजी से झड़ते हैं और गंजेपन का कारण बनते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए स्कैल्प का सफाई करना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्या रोजाना शैंपू करना सही है या गलत?

रोज शैंपू करना सही है या गलत?

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना शैंपू करना बालों की हेल्थ के लिए बहुत खराब होता है। रोजाना शैंपू करने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ज्यादा शैंपू करने से स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है और गंजेपन का कारण बनता है। रोजाना शैंपू करने से स्कैल्प ड्राई हो जाती है जिसकी वजह से भी हेयर फॉल होता है।

वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि जो लोग रोजाना धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन की चपेट में आते हैं उन्हें बाल धोने से पहले ऑयलिंग करना चाहिए। ऑयलिंग करने से स्कैल्प में मौजूद नेचुरल ऑयल बरकरार रहता है और ये ड्राई नहीं होती है। ऑयलिंग के बाद शैंपू करने से बालों का झड़ना भी कम होता है।

रोजाना शैंपू करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

  • शैंपू करने के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें।
  • शैंपू को सीधे स्कैल्प पर अप्लाई करने की बजाय इसे पानी में मिलाकर लगाएं।

कितने दिन में धोने चाहिए बाल

जब आपके बाल बहुत ज्यादा गंदे होते हैं तो रोजाना शैंपू कर सकते हैं। स्कैल्प पर सीबम रिलीज होने में कम से कम दो दिन का वक्त लगता है। ऐसे में दो दिन में शैंपू करना बालों कीव हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article