लाइफस्टाइल

प्यार के महीने में IRCTC के इस टूर पैकेज में Girlfriend के साथ घूमें कश्मीर के सुंदर शहर, बस इतने खर्च करने होंगे रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 11, 2023, 12:54 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG IN VALENTINES MONTH: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज श्रीनगर से शुरू होगा। साथ ही पैकेज टाइप लैंड टूर वाला होगा।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR SRINAGAR, GULMARG, PAHALGAM, SONMARG IN VALENTINES MONTH: प्यार (LOVE) के महीने फरवरी (FEBRUARY) में हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान करता ही है। खासतौर से कप्लस जरूर घूमने जाते हैं। अगर आप भी कपल्स (COUPLES) हैं, तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (TOUR PACKAGE) निकाला है, जिसमें आप अपनी वाइफ (WIFE) या गर्लफ्रेंड (GIRLFRIEND) के साथ कश्मीर के सुंदर शहर देख सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम SRINAGAR - GULMARG - PAHALGAM - SONMARG PACKAGE है।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग घूम सकेंगे। ये टूर पैकेज श्रीनगर से शुरू होगा। साथ ही पैकेज टाइप लैंड टूर वाला होगा। ये टूर पैकेज डेली चलता है। इस टूर पैकेज में आपको डिनर और ब्रेकफास्ट मिलेगा। इसके अलावा आपको इस टूर पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो सिंगल बुक करने पर 45,345 रुपए, डबल शेयरिंग में 22,480 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,040 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 16,160 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 11,330 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article