लाइफस्टाइल

अंडमान के इन शहरों में Girlfriend संग सेलिब्रेट करें HOLI, IRCTC के इस टूर पैकेज की इतनी है कीमत

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 27, 2023, 03:01 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR ROMANTIC ANDAMAN HOLIDAYS IN HOLI: आईआरसीटी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने यानी 4 मार्च से पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत सभी जगहों पर डबल/ट्रिपल शेयरिंग बेसिस पर एसी होटल मिलेगा। पोर्ट ब्लेयर में टीएसजी ग्रैंड होटल या फिर उसी तरह का डीलक्स होटल मिलेगा।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR ROMANTIC ANDAMAN HOLIDAYS IN HOLI

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR ROMANTIC ANDAMAN HOLIDAYS IN HOLI: मार्च (March) का महीना अपने आप में बेहद खास होता है, क्योंकि इसी महीने में रंगों का त्योहार होली (Holi) भी खेली जाती है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend), वाइफ (Wife) या फिर फैमिली (Family) के साथ होली पर कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज निकाला है, जिसका नाम ROMANTIC ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे।

आईआरसीटी का ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये टूर पैकेज अगले महीने यानी 4 मार्च से पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा। टूर पैकेज के तहत सभी जगहों पर डबल/ट्रिपल शेयरिंग बेसिस पर एसी होटल मिलेगा। पोर्ट ब्लेयर में टीएसजी ग्रैंड होटल या फिर उसी तरह का डीलक्स होटल मिलेगा। इसी तरह हैवलॉक में टीएसजी ब्लू या उसी तरह का डीलक्स होटल मिलेगा। वहीं नील में टीएसजी ऑरा या उसी तरह का डीलक्स होटल मिलेगा।

टूर पैकेज की ये है खास बातें:-

  • 6 रात और 7 दिन का है टूर पैकेज।
  • 4 मार्च से पोर्ट ब्लेयर से शुरू होगा टूर पैकेज।
  • पूरे टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेगा।
  • टूर पैकेज में आप बरतांग, हैवलॉक, नील, पोर्ट ब्लेयर घूम सकेंगे।

अगर किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर 56,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 36,700 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 32,100 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 18,400 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 14,300 रुपए खर्च करने होंगे।

टूर पैकेज की कीमतकीमत
सिंगल 56,600
डबल शेयरिंग36,700
ट्रिपल शेयरिंग32,100
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर18,400
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर14,300
इसके अलावा अगर आप ग्रुप के हिसाब से बुकिंग करेंगे तो इसका किराया अलग है। 4 लोग अगर ग्रुप बुकिंग करते हैं तो प्रति व्यक्ति 37,000 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 6 लोग अगर ग्रुप बुकिंग करते हैं तो प्रति व्यक्ति 35,300 रुपए खर्च करने होंगे। ये पैकेज टैरिफ अक्टूबर से मार्च 2023 का है। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article