लाइफस्टाइल

वैलेंटाइन डे को लेकर नाराज चल रही गर्लफ्रेंड को IRCTC के इस टूर पैकेज में घुमाएं 'भगवान के शहर', बस इतने खर्च होंगे रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 14, 2023, 02:53 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR KERALA AFTER VALENTINES WEEK FOR GIRLFRIEND: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन की है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, एलेप्पी घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड रोड का होगा। ये टूर पैकेज इसी महीने की 19 तारीख को कोचीन से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR KERALA AFTER VALENTINES WEEK

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR KERALA AFTER VALENTINES WEEK FOR GIRLFRIEND: प्यार करने वालों के लिए साल का दूसरा महीना फरवरी बेहद खास होता है। अगर आप वैलेंटाइन वीक (Valentines Week) या फिर वैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) या फिर वाइफ (Wife) को कहीं घुमाने नहीं ले गए हैं और वह नाराज चल रही हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी एक टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को केरल के कई सुंदर शहर घुमा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Ravishing Kerala with Houseboat stay है।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन की है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, एलेप्पी घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड रोड का होगा। ये टूर पैकेज इसी महीने की 19 तारीख को कोचीन से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

अब बात अगर इस टूर पैकेज के किराये की करें तो 1-3 अडल्ट हो तो, सिंगल बुक करने पर आपको 48,570 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 24,785 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,065 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8,795 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 5,080 रुपए खर्च करने होंगे।

इसी तरह अगर आप 4-6 अडल्ट हो तो डबल शेयरिंग में 21,990 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,475 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8,795 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 5,080 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article