IRCTC TOUR PACKAGE FOR JAIPUR, MANDAWA, BIKANER, JAISALMER, JODHPUR IN VALENTINE'S WEEK: प्यार का महीना फरवरी बेहद खास होता है। इसी महीने में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (VALENTINE'S DAY) मनाया जाता है। अगर वैलेंटाइन वीक (VALENTINE'S WEEK) में आप अपनी गर्लफ्रेंड (GIRLFRIEND) या फिर वाइफ (WIFE) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक टूर पैकेज (TOUR PACKAGE) लेकर आया है, जिसमें आप वैलेंटाइन वीक में जयपुर, मंडावा, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर घूम सकेंगे।
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नम JAIPUR-MANDAWA-BIKANER-JAISALMER-JODHPUR-JAIPUR (NJH092) है। ये टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। ये टूर पैकेज इसी महीने की 10 तारीख यानी 10 फरवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप जयपुर के साथ मंडावा, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ के साथ घूम सकेंगे। इस टूर पैकेज में आपको 6 ब्रेकफास्ट मिलेगा। साथ ही आप एसी होटल में रुकेंगे।
अगर इस टूर पैकेज के किराये की बात करें तो इसमें तीन कैटेगरी है। पहली कैटेगरी में Etios / Indigo / Dezire / Similar है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा 4 लोग जा सकते हैं। इस कैटेगरी में सिंगल बुक करने में आपको 52,710 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 27,355 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 21,035 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,175 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 4,580 रुपए खर्च करने होंगे।
दूसरी कैटेगरी Innova / Tavera / Xylo / Similar है, जिसमें कम से कम 5 लोग और ज्यादा से ज्यादा 6 लोग जा सकते हैं। इस कैटेगरी में सिंगल बुक करने में आपको 30,520 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 20,735 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,610 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 16,130 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 13,535 रुपए खर्च करने होंगे।
तीसरी कैटेगरी Traveller है, जिसमें कम से कम 8 लोग और ज्यादा से ज्यादा 10 लोग जा सकते हैं। इस कैटेगरी में सिंगल बुक करने में आपको 30,520 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 20,735 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 19,610 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 16,130 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 13,535 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप भी इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।
