लाइफस्टाइल

होली के बाद IRCTC के इस खास एयर टूर पैकेज में GirlFriend संग घूमें दुबई और अबू धाबी, जानें- कीमत समेत सभी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 5, 2023, 12:58 PM IST

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR DUBAI, ABU DHABI AFTER HOLI WITH GIRLFRIEND: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप काफी सुंदर दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज होली के तीन दिन बाद यानी 11 मार्च को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और आप लखनऊ से दुबई आना जाना इंडिगो की फ्लाइट से कर सकेंगे।

Image

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR DUBAI, ABU DHABI

Photo : iStock

IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR DUBAI, ABU DHABI AFTER HOLI WITH GIRLFRIEND: घूमने के लिहाज से साल का तीसरा महीना मार्च (MARCH) काफी बढ़िया होता है। मार्च महीने में कई लोग कहीं न कहीं घूमने (TRAVEL) का प्लान करते ही हैं। अगर आप भी होली के बाद कहीं बाहर (विदेश) घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक एयर टूर पैकेज (AIR TOUR PACKAGE) निकाला है, जिसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ या फिर फैमली के साथ दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम DASHING DUBAI WITH ABU DHABI (NLO12) है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप काफी सुंदर दुबई और अबू धाबी घूम सकेंगे। ये एयर टूर पैकेज होली के तीन दिन बाद यानी 11 मार्च को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहेगा और आप लखनऊ से दुबई आना जाना इंडिगो की फ्लाइट से कर सकेंगे।

मील की बात करें तो इस एयर टूर पैकेज में आपको 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर मिलेगा। साथ ही इस एयर टूर पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। इसके अलावा इस टूर पैकेज में वीजा और उसकी प्रोसेसिंग फीस भी शामिल है। पूरे टूर पैकेज में आप जहां भी रहेंगे, सभी होटल थर्ड एसी के होंगे।

एयर टूर पैकेज की ये हैं खास बातें:-

  • IRCTC के एयर टूर पैकेज में घूमें दुबई और अबू धाबी।
  • 4 रात और 5 दिन का है एयर टूर पैकेज।
  • 11 मार्च को शुरू होगा एयर टूर पैकेज।
  • टूर पैकेज में मिलेगा 4 ब्रेकफास्ट, 4 लंच और 4 डिनर।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

अब अगर बात इस एयर टूर पैकेज की करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 1,01,800 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग और ट्रिपल शेयरिंग में आपको 85,100 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 84,400 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 73,300 रुपए खर्च करने होंगे।

टूर पैकेजकीमत
सिंगल1,01,800
डबल शेयरिंग85,100
ट्रिपल शेयरिंग85,100
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड 84,400
5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड73,300
अगर आप भी इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article