लाइफस्टाइल

Swami Vivekananda Motivational Quotes: स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचार जीवन में भरते हैं पॉजिटिव एनर्जी, इन 10 अनमोल विचार से बढ़ेगा मनोबल

Inspirational Quotes By Swami Vivekananda: कल, 12 अगस्त को देशभर में 'अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाया जाता है। इस खास मौके पर स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वो भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे। उनके प्रेरणादायक विचार आज भी लोगों को काफी प्रेरित करते हैं।

Image

10 Inspirational Quotes By Swami Vivekananda In Hindi

Swami Vivekananda Motivational Quotes: हमारे देश में कई ऐसे महान पुरुषों का जन्म हुआ, जिनकी बातों ने लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी। महापुरुषों के विचारों से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इन्‍हीं में से एक हैं स्‍वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda)। विवेकानंद की हर बात जीवन सुधारने और नई राह पर जाने को प्रेरणा देती है। स्वामी जी के ओजस्वी विचारों से जीवन संवर जाता है। 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर भी हम विवेकानंद जी के आदर्श जीवन से प्रेरणा ले सकता है। उनके प्रेरणादायक विचार से लोगों को काफी प्रेरित कर सकते हैं। विवेकानंद के विचार युवाओं में ऊर्जा, एक नई उम्मीद भरते हैं। ऐसे में यहां पढ़ें स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचार (Swami Vivekananda Prerak Vichar), प्रेरक प्रसंग, मोटिवेशनल कोट्स (Motivational Hindi Quotes)।

Swami Vivekananda 10 Best Motivational Quotes In Hindi -

1) हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं, विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।

2) उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।

3) अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद करे, तो इसका कुछ मूल्य है, अन्यथा, ये सिर्फ बुराई का एक ढेर है, और इससे जितना जल्दी छुटकारा मिल जाए उतना बेहतर है।

4) जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पे विश्वास नहीं कर सकते।

5) जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिए, नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।

6) कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है, ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है, अगर कोई पाप है, तो वो यही है, ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।

7) यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढाया और अभ्यास कराया गया होता, तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुख का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।

8) इस दुनिया में सभी भेद-भाव किसी स्तर के हैं, ना कि प्रकार के, क्योंकि एकता ही सभी चीजों का रहस्य है।

9) जितना हम दूसरों के साथ अच्छा करते हैं उतना ही हमारा हृदय पवित्र हो जाता है और भगवान उसमें बसता है।

10) किसी की निंदा ना करें, अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िए, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article