लाइफस्टाइल

International Yoga Day 2024: कब है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024? जानें इस खास दिन का इतिहास, डेट, महत्व और इस साल की थीम

International Yoga Day: हर साल जून की 21 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' रखी गई है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व के बारे में बताएंगे।

Image

International Yoga Day 2024: कब है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024?

International Yoga Day 2024: भागती-दौड़ती आज की लाइफ में योग बेहद जरूरी है। योग करके आप फिट रहने के साथ कई बीमारियों से बच सकते हैं। पिछले कुछ सालों से काफी लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। भारत समेत दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, जो कि शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। योग को लेकर दुनियाभर में भारत ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। चलिए जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का इतिहास, डेट, महत्व और थीम।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का इतिहास (International Yoga Day 2024 History)

आज से दस साल पहले, साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जिसमें दुनियाभर से लाखों लोगों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस करीब 190 से अधिक देशों में हर साल मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की डेट (International Yoga Day 2024 Date)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल जून की 21 तारीख को मनाया जाता है। इस साल ये दिन शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। भारत समेत 190 से अधिक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का महत्व (International Yoga Day 2024 Significance)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य दुनियाभर में लोगों के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभों के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। योग की उत्पत्ति हजारों साल पहले भारत में ही हुई थी। योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक सद्भाव को बढ़ावा देता है। साथ ही तनाव, चिंता और अवसाद को कम करने में भी काफी मदद करता है। रोज योग करने से फेफडों में सुधार होने के साथ ही अस्थमा के लक्षण भी कम होते हैं। दुनियाभर में काफी संख्या में लोग हर दिन इसे करके खुद को फिट रख पा रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम (International Yoga Day 2024 Theme)

इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' रखी गई है। इस थीम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के साथ-साथ विश्व शांति और स्वास्थ्य में सुधार पर ध्यान केंद्रित करते हुए योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में फैलाना है। समाज में महिलाएं काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article