World Environment Day Date, History, Theme: आज है विश्व पर्यावरण दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 5, 2024, 09:20 AM IST

World Environment Day Date, History, Theme: 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस दिन जगह जगह पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और लोगों के बीच पर्यावरण की देखभाल को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि क्या है विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और क्या है इसका महत्व।

World Environment Day Date, History, Theme: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। लोगों को ये बताना है कि पर्यावरण हमारे लिए कितना जरूरी है। अगर आप स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है। पर्यावरण दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाती है।

world environment day 2024

कब हुई थी पर्यावरण दिवस की शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान की गई थी। स्टॉकहोम सम्मेलन में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने एक व्याख्यान भी दिया था। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह भारत का पहला कदम था। इस ऐतिहासिक घटना ने वैश्विक पर्यावरण कूटनीति की शुरुआत को चिह्नित किया। पहला विश्व पर्यावरण दिवस साल 1974 में सेलिब्रेट किया गया था। इस साल का थीम "केवल एक पृथ्वी" रखा गया था।

End of Feed