लाइफस्टाइल

International Nelson Mandela Day 2023: मनुष्य की अच्छाई उस लौ के समान है जिसे छुपाया तो जा सकता है...नेल्सन मंडेला के ये विचार सिखाते हैं जीवन जीने का तरीका

International Nelson Mandela Day 2023: रंगभेद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वाले नेल्सन मंडेला की गिनती दुनियाभर के उन महान लोगों में की जाती है जिन्होंने अपने काम और विचारों से मिसाल कायम कर दी है। उन्होंने शांति और रंगभेद के खिलाफ काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी।

Image

International Nelson Mandela Day 2023

International Nelson Mandela Day 2023: रंगभेद के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ने वाले नेल्सन मंडेला की गिनती दुनियाभर के उन महान लोगों में की जाती है जिन्होंने अपने काम और विचारों से मिसाल कायम कर दी है। उन्होंने शांति और रंगभेद के खिलाफ काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी। ऐसे में उन्हें सम्मान देने के लिए हर साल 18 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाया जाता है। नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाने की शुरुआत 18 जुलाई 2010 से हुई थी। नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आधिकारिक रूप से नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाने की घोषणा की थी। तब से ही हर साल 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे मनाया जाता है। ऐसे में आज पढ़ें नेल्सन मंडेला के प्रेरक विचार।

नेल्सन मंडेला के प्रेरक विचार

मनुष्य की अच्छाई उस लौ के समान है जिसे छुपाया तो जा सकता है, लेकिन कभी बुझाया नहीं जा सकता।

हमें समय का सदुपयोग करना चाहिए और हमेशा यह याद रखना चाहिए कि सही करने के लिए समय हमेशा परिपक्व होता है।

जब लोग ठान लेते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं।

मैं कभी असफल नहीं होता, मैं या तो जीतता हूं या फिर सीखता हूं।

जब तक काम खत्म ना हो जाये उसे करना असंभव लगता है।

शिक्षा सबसे मजबूत हथियार है जिसका उपयोग आप इस दुनिया को बदलने के लिये कर सकते हो।

केवल शिक्षा की सहायता से ही किसी किसान की बेटो डॉक्टर और सुरंग में काम करने वाले आदमी का बेटा सुरंग का मुख्य बन सकता है।

ऐसे बच्चे जो सड़क पर सोते है, और जिंदगी जीने के लिये भिक मांगते है वे कभी न खत्म होने वाले जॉब के गवाह है।

एक ऐसा इंसान जो दुसरे इंसान की आज़ादी को छीन लेता है वह घृणा का कैदी होता है। ऐसा इंसान भेदभाव की अदालत में कैद होता है और उनकी बुद्धि भी नीच लोगो की तरह होती है।

सबसे बड़ा डर ये नही की हम अयोग्य है बल्कि ये है की हम आकलन के पीछे शक्तिशाली होते है।

शत्रु के साथ अगर आपको शांति चाहिए, तो आपको अपने शत्रु के साथ काम करना होगा. फिर वह आपका साथी बन जाएगा।

जेल सिर्फ आपसे आपकी आजादी ही नहीं छीनती बल्कि आपनी पहचान भी छीन लेती है।

मुझे सफलताओं से मत आंकिए. बल्कि जितनी बार गिरा हूं और गिरकर उठा हूं उस बल पर आंकिए।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article