International Dance Day 2026: हर साल 29 अप्रैल को पूरी दुनिया में “अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस” (International Dance Day) बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन सिर्फ नृत्य के उत्सव का नहीं, बल्कि उस कला को सम्मान देने का अवसर है, जो भावनाओं को बिना शब्दों के व्यक्त करने की क्षमता रखती है। नृत्य (डांस) न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह संस्कृति, परंपरा और स्वास्थ्य का भी सुंदर संगम माना जाता है। आज इस खास दिन के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं, अंतरराष्ट्रीय डांस दिवस के कोट्स, विशेस, मैसेज...
क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस?
इस खास दिन को मनाने की शुरुआत साल 1982 में अंतरराष्ट्रीय रंगमंच संस्थान (International Theatre Institute - ITI) की अंतरराष्ट्रीय नृत्य समिति द्वारा की गई थी। यह संगठन UNESCO से जुड़ा एक गैर-सरकारी संस्थान है, जो कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करता है। यह दिन प्रसिद्ध बैले कलाकार जीन-जॉर्जेस नोवेरे को समर्पित है, जिन्हें “फादर ऑफ बैले” यानी बैले का जनक कहा जाता है। उनका जन्म 29 अप्रैल 1727 को हुआ था। उनकी नृत्य के प्रति सोच ने आधुनिक बैले को नई दिशा दी।

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के कोट्स (International Dance Day Quotes)
1. "जब आप नृत्य करते हैं, तो आप स्वयं होने के आनंद का अनुभव कर सकते हैं।" - पाउलो कोएल्हो
2. "जिंदगी छोटी है और गंदे बर्तन तो हमेशा रहेंगे ही, तो चलिए नाचते हैं।" - जेम्स होवे
3. "ज़िंदगी तब मीठी लगती है जब आप ध्यान देते हैं। जब ऐसा न लगे, तो अपनी नाक पर एक स्टिकर चिपकाएँ और एक मज़ेदार डांस करें।" - व्हिटनी स्कॉट
4. "अगर आप अच्छा नाच नहीं सकते तो किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। बस उठिए और नाचिए।" - मार्था ग्राहम
5. "हम नाचें या न नाचें, मूर्ख ही रहेंगे, तो क्यों न नाच ही लें।" - जापानी कहावत
6. "नृत्य आपको स्वर्ग की ओर ले जाता है, चाहे आप किसी भी दिशा में मुड़ें।" - स्वीटपी टायलर
7. "पहले नाचो, फिर सोचो। यही प्राकृतिक नियम है।" - सैमुअल बेकेट

अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के शुभकामना
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के शुभकामना संदेश (International Dance Day Wishes)
नाच उठता है दिल जब कोई धुन सुनाई देती है,
जिंदगी भी तब किसी गीत जैसी लगती है।
Happy International Dance Day
पैरों की थिरकन में छुपा है एक अफसाना,
हर कदम कहे दिल का अनकहा तराना।
International Dance Day 2026
नृत्य है वो जादू जो शब्दों से आगे जाता है,
जो हर दर्द को भी मुस्कान बना जाता है।
International Dance Day
ताल पर जब बदन यूं बहकने लगता है,
हर गम भी खुशी में बदलने लगता है।
International Dance Day
ये नाच ही तो है जो रूह को आजाद करे,
खामोशियों में भी एक आवाज करे।
International Dance Day
हर घूमती चपलता में कहानी बसती है,
नृत्य की हर लय में जिंदगी हंसती है।
संगीत के संग जो बदन झूम जाता है,
वो हर पल को जश्न बना जाता है।
International Dance Day Wishes
डांस है वो एहसास जो दिल से निकलता है,
हर धड़कन में एक नया रंग घुलता है।
नृत्य की हर अदा में एक दुनिया बसी है,
जहां खामोशी भी सुर बनकर हंसी है।
International Dance Day Wishes
