लाइफस्टाइल

International Dance day 2023: चेहरे पर ग्लो आएगा और मोटापा होगा कम, बस रोजाना 30 मिनट कर लें डांस

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 29, 2023, 07:00 AM IST

International Dance day 2023, Benefits of Dance: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई। यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टिट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर जानते हैं डांस करने के फायदे।

Image

Benefits of Dance in Hindi

International Dance day 2023, Benefits of Dance: आज इंटरनेशनल डांस डे है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाने की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई। महान रिफॉर्मर जीन जार्ज नावेरे के जन्म की स्मृति में यह दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने का उद्देश्य जनसाधारण के बीच नृत्य की महत्ता का अलख जगाना था। यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टिट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में स्थापित किया। इस अवसर पर जानते हैं डांस करने के फायदे।

Dance Ke Fayde in Hindi

डांस से वजन होगा कम

फुल बॉडी वर्कआउट करने का वक्त नहीं है या दिल नहीं चाह रहा है तो आप डांस के जरिए फुल वर्क आउट कर सकते हैं। डांस करके आप वजन भी घटा सकते हैं। डांस करने से एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है जो तनाव से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

चेहरे पर आता है ग्लो

जब आप डांस करते हैं तो बॉडी फैट कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त हो जाता है। इसका सकारात्मक असर चेहरे पर दिखाई देता है और ग्लो आता है। डांस करने से आपको डायबिटीज और हार्ट डिजीज का भी खतरा कम होता है।

स्टैमिना बढ़ता है

डांस करने से आपकी बॉडी में फ्लैक्सिबिलिटी आती है और आपका स्टैमिना बढ़ता है। डांस करने से 130 से 250 कैलोरी बर्न होती है, जिससे कार्य क्षमता में सुधार होता है और एनर्जी बढ़ती है। अगर आप योग नहीं कर पा रहे हैं या जिम नहीं जा पा रहे हैं तो डांस को अपने डेली रुटीन में शामिल करें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article