लाइफस्टाइल

Saree For Independence Day: 15 अगस्त पर सबसे ज्यादा बिकती है इस रंग की साड़ी, पहनते ही सिर चढ़कर बोलता है देशभक्ति का रंग

Saree For Independence Day (15 अगस्त पर पहनने के लिए साड़ी): आज पूरा देश आजादी के जश्न में झूम रहा होगा। हर तरफ खुशियां और उल्लास का माहौल होगा। ऐसे में लोग तिरंगा रंग से प्रेरित कपड़े भी पहनते हैं, जिससे दिल में देशभक्ति का जोश भर जाता है और जश्न का मजा भी दोगुना हो जाता है। आइये यहां देखते हैं स्वतंत्रता दिवस पर महिलाओं की साड़ियों के कुछ खास डिजाइन और रंग।

Image

Saree Blouse Looks To Celebrate Independence Day 2024

Saree For Independence Day (15 अगस्त पर पहनने के लिए साड़ी): 15 अगस्त के सेलिब्रेशन (15 August 2024 Celebration) की तैयारियां हो गई हैं। घरों में सजावट और पकवान बनने के साथ महिलाओं की शॉपिंग भी हो गई है। वहीं, कुछ महिलाएं आज के खास दिन पर तैयार होने के लिए कंफ्यूज हैं कि वो किस रंग की साड़ी पहनें। मार्केट में हर तरफ तिरंगा रंग के कपड़े ही बिके हैं। स्वंतत्रता दिवस के खास मौके पर महिलाएं तिरंगे वाली सूट-साड़ी (Tiranga Saree) तो जरूर खरीदती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे स्वतंत्रता दिवस पर सबसे ज्यादा कौन से रंग की साड़ी (Independence Day 2024 Saree Looks) बिकती है। साथ ही जानेंगे कि आप इस खास दिन पर किस-किस तरह की साड़ी (Tricolour Saree) पहन सकती हैं।

White Saree For Independence day

White Saree For Independence day

15 अगस्त से पहले सफेद साड़ी सबसे ज्यादा बिकती है। स्वतंत्रता दिवस पर सफेद साड़ी का ट्रेंड ही सबसे ज्यादा है और ये महिलाओं पर खूब खिलता है।

Orange Saree Designs For Independence Day

Orange Saree Designs For Independence Day

अगर आपको सफेद रंग की साड़ियां नहीं पसंद हैं तो आप नारंगी कलर की साड़ी पहन सकती हैं। नारंगी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा।

Green Saree Looks For Independence Day 2024

Green Saree Looks For Independence Day 2024

स्वंतत्रता दिवस पर हरे रंग की साड़ी भी डिमांड में होती है। तिरंगा झंडा के रंगों में से एक ग्रीन कलर की साड़ी महिलाओं की पहली पसंद बनती है।

Tricolour Saree Looks To Celebrate Independence Day

Tricolour Saree Looks To Celebrate Independence Day

तीन रंगों वाली ऐसी साड़ियां अगर शिफॉन की हों तो पहनने में काफी कंफर्टेबल होती है। इस तरह की साड़ी में मल्टीकलर बॉर्डर या हैवी कलर बॉर्डर खूबसूरत दिखता है।

Tiranga Saree For Independence Day 2024

Tiranga Saree For Independence Day 2024

इस तरह की मल्टीकलर तिरंगा साड़ी स्वतंत्रता दिवस पर सबसे खास दिखती है। इस तरह की साड़ी पहनकर आप देशभक्ति से सरोबार दिखेंगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article