Independence Day Simple Rangoli Designs 2024 (स्वतंत्रता दिवस की रंगोली): आजभारत की आजादी का जश्न मनाने का दिन है। हर साल 15 अगस्त के दिन भारतवासियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा हैं। देशभक्ति की धुन में मगन हर भारतवासी इस दिन तिरंगा धारण कर कुछ न कुछ खास करता है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर आप भी तिरंगे को सलाम करना चाहते हैं, तो खास तिरंगा रंगोली डिजाइन्स आपके लिए बेहतरीन हो सकती हैं। ऑफिस से लेकर स्कूल तक में आप स्वतंत्रता दिवस के जश्न में चार चांद लगाने के लिए ऐसी खास यूनिक डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं। देखें लेटेस्ट रंगोली डिजाइन 2024, स्वतंत्रता दिवस की रंगोली (Easy Rangoli Designs), ट्राई कलर रंगोली।
Independence Day Simple Rangoli Designs 2024

Independence Day 2024
स्वतंत्रता दिवस पर कोई नई और एकदम ही यूनिक स्टाइल की रंगोली बनानी है, तो आपके लिए ये वाली चावल के दानों से बनी खास रंगोली की डिजाइन एकदम ही बेस्ट हो सकती है। मोर के डिजाइन वाली ये तिरंगा रंगोली बेशक ही काफी प्यारा लुक दे रही है।

Rangoli Design for Independence 2024
कांटे और चम्मच के इस्तेमाल से बनने वाली ये दोनों रंगोलियों के डिजाइन भी एकदम ही गजब हैं। जरूर ही आपको इस स्वतंत्रता दिवस ऐसे फूल वाली रंगोली बनानी ही चाहिए। आप ऐसा पैटर्न दूसरे रंगों के साथ किसी और त्योहार पर भी बना सकते हैं।

Happy Independence Day Rangoli design
भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के डिजाइन वाली ये सिंपल एलिगेंट रंगोली का भी वाकई कोई जवाब नहीं हैं। आप बिना मोर के भी ऐसी बेल बूटी और फूल वाली रंगोली तैयार कर सकते हैं। असली फूलों का डेकोरेशन भी ऐसी डिजाइन के साथ खूब जचेगा।

Tricolor Rangoli
बिगिनर्स के लिए ये बहुत ही ज्यादा सिंपल मगर सुंदर लुक वाली हैप्पी इंडीपेंडेंस डे की रंगोली बढ़िया रहेगी। आप रंगोली पर मांडला डिजाइन के बजाय दीये या फूलों का डेकोरेशन भी कर सकते हैं।

Rangoli Design Photo
मोर वाली ये बेहद ही खूबसूरत तिरंगा रंगोली का भी कोई जवाब नहीं है। जरूर ही आपको ये वाली रंगोली तो इस स्वतंत्रता दिवस पर बनाना ही चाहिए।
