लाइफस्टाइल

पेट हर वक्त रहता है गड़बड़, तो आज से शुरू कर दें मलासन वॉक, हमेशा फिट एंट फाइन रहेगा Stomach

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Jul 2, 2025, 03:14 PM IST

मलासन से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच की समस्या दूर होती है। यह आंतों को सक्रिय करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं क्या है मलासन करने के फायदे।

Image

Malasana yoga for stomach

कहते हैं 'पेट सफा तो हर रोग दफा' लेकिन पेट ही साफ न रहे तो शरीर में बीमारियां बढ़ने का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में सही खान-पान के साथ योग और प्राणायाम सेहत के लिए वरदान है। इन्हीं में शामिल है- मलासन वॉक, जिसे गारलैंड पोज भी कहते हैं। यह योगासन न केवल पेट को साफ रखता है, बल्कि पूरे शरीर को तंदुरुस्त बनाने में मदद करता है। खास बात यह है कि रोजाना कुछ मिनट मलासन का अभ्यास करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, मलासन एक आसान और प्रभावी व्यायाम है, जिसका सुबह के समय कुछ मिनट अभ्यास करने से सेहत में सुधार होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ शरीर के लचीलेपन को भी बढ़ाता है और मानसिक शांति के लिए भी बेहतरीन है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, मलासन एक योगासन है, जिसमें स्क्वाट की मुद्रा में बैठते हैं, यानी घुटने मोड़कर और कूल्हों को जमीन की ओर लाकर बैठते हैं। इसे करने के लिए पैरों को कंधों की चौड़ाई जितना फैलाकर, फिर धीरे-धीरे स्क्वाट करना चाहिए। मलासन पोज में छोटे-छोटे कदम चलते हैं। यह सुबह के समय खाली पेट करने के लिए सबसे अच्छा आसन माना जाता है, क्योंकि यह पाचन तंत्र को सक्रिय करता है।

मलासन करने के कई फायदे हैं। मलासन से पेट की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है, जिससे कब्ज, गैस और अपच की समस्या दूर होती है। यह आंतों को सक्रिय करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। कूल्हों और टखनों को लचीला बनाता है। जोड़ों का दर्द कम होता है। मलासन वॉक रीढ़ और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है। यह आसन शरीर और दिमाग को शांत करता है, जिससे मानसिक तनाव और चिंता में कमी आती है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी मलासन लाभकारी है। पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करता है, जो प्रसव को आसान बना सकता है।

हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट मलासन करने से पहले कुछ सावधानियां रखने को कहते हैं। मलासन करते समय घुटनों या पीठ में दर्द होने पर जबरदस्ती न करें। अगर आपको घुटनों या कूल्हों की सर्जरी हुई है, तो डॉक्टर की सलाह लें। शुरुआत में कम समय करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। इसे करने से पहले गलत मुद्रा से बचें और रीढ़ को सीधा रखें और सांस लेते रहें। वहीं, प्रेग्नेंट महिलाओं को योग प्रशिक्षक की देखरेख में मलासन करना चाहिए।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article