लाइफस्टाइल

मानसून में पाना चाहते हैं पिंपल फ्री त्वचा, तो अपनाएं ये आसान तरीके, बरकरार रहेगा चेहरे का नूर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 5, 2025, 01:43 PM IST

बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी समसायएं होना आम है। इनमें सबसे कॉमन है चेहरे पर पिंपल का निकलना। पिंपल आपकी खूबसूरती में संध लगाते हैं। ऐसे में इनसे छुटकारा पाना जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप पिंपल से स्किन को बचा सकते हैं।

Image

Untitled design (1)

मानसून आते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। स्किन ऑयली हो जाती है, जिसकी वजह से चेहरे पर पिंपल निकलने लगते हैं। बारिश के मौसम में पिंपल की समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। जिद्दी पिंपल्स से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। अगर चेहरे की सही देखभाल न की जाए तो चेहरे के दाग-धब्बे बढ़ जाते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह मानसून में आप त्वचा को पिंपल्स से बचा सकते हैं।

क्लींजिंग

दिन में कम से कम 2-3 बार किसी हल्के क्लींजर से चेहरा धोएं। यह त्वचा से धूल, गंदगी, अतिरिक्त तेल और बैक्टीरिया को हटाने में मदद करेगा। चेहरे को छूने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें, क्योंकि हाथों में बैक्टीरिया हो सकते हैं जो पिंपल्स का कारण बन सकते हैं।

एक्सफोलिएशन

हफ्ते में 1-2 बार त्वचा को एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन सेल्स हट जाएं और रोमछिद्र साफ रहें। बहुत ज़्यादा हार्ड एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा को नुकसान हो पहुंच सकता है।

मॉइस्चराइजेशन

मानसून में त्वचा को नमी देने के लिए हल्के, ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये चेहरे की नमी को बरकरार रखने में मदद करेगा।

सनस्क्रीन का इस्तेमाल

ज्यादातर लोगों को ऐसा लगता है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल केवल धूप के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है मानसून में भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। ये स्किन को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article