लाइफस्टाइल

White Outfits Looks: व्हाइट कलर से हैं ऑब्सेस्ड, इन आउटफिट्स को कर सकती हैं कैरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 08:50 PM IST

White Outfits Looks: आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को स्पेशली किसी एक रंग से बेहद प्यार होता है। अगर आप भी ऐसे किसी एक रंग से प्यार है, जिसमें व्हाइट कलर का नाम भी शामिल है और आप भी व्हाइट आउटफिट्स से ऑब्सेस्ड हैं तो आज हम आपको कुछ फैशन टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके बेहद काम आएंगे।

Image

व्हाइट आउटफिट्स लुक्स

KEY HIGHLIGHTS
  • व्हाइट कलर से है प्यार तो फॉलों करें ये टिप्स
  • रश्मिका मंदाना से लें व्हाइट आउटफिट्स टिप्स
  • व्हाइट आउटफिट्स के लिए ट्रेंडिग में हैं ये लुक्स

White Outfits Looks: रंगों से सभी को प्यार होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो एक ही रंग से ऑब्सेस्ड होते हैं, जैसे किसी को ब्लैक कलर का ऑब्सेशन होता है तो कुछ को व्हाइट कलर का। ऐसे में अगर आपको भी सफेद आउटफिट का शौक है तो ये आर्टिकल आपके ही लिए हैं। पिछले काफी समय से ब्लैक कलर के आउटफिट्स के साथ-साथ व्हाइट आउटफिट्स भी ट्रेंडिंग में रहे हैं। फैशन के शौकीन व्हाइट आउटफिट को इसलिए भी पसंद करते हैं, क्‍योंकि उसके साथ वो कई तरह के एसेसरीज और स्‍टाइल को कैरी कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी व्हाइट आउटफिट्स से ऑब्सेस्ड हैं तो आप इसके लिए नेशनल क्रश और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) को फॉलो कर सकते हैं। चलिए नजर डालते हैं उनके कुछ ट्रेंडिग व्हाइट आउटफिट्स पर।

फुल स्‍लीव टॉप और मिडी थाई हाई स्लिट स्‍कर्ट

अगर आप कुछ स्टाइलिश और बोल्ड पार्टी लुक चाहती हैं तो आप रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna White Outfits) के फुल स्‍लीव टॉप और मोनोटोन बॉडी कोन मिडी थाई हाई स्लिट स्‍कर्ट को ट्राई कर सकती हैं। इस लुक में आप स्मार्ट और स्टाइलिश नजर आएंगी। एक्ट्रेस की इस व्हाइट ड्रेस पर ब्‍लैक लाइन ड्रेस के लुक्स को और ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहा है। अगर आप भी इस लुक को कैरी करेंगी तो सबकी निगाहें आप पर ही रुक जाएंगी।

ऑफ व्हाइट सिक्‍वेंसिंग साड़ी

इसके अलावा आप कुछ भारतीय ट्रेडिशनल देसी गर्ल बनकर पार्टी की रौनक बनना चाहती हैं तो इसके लिए आप रश्मिका की ऑफ व्हाइट रंग की सिक्‍वेंसिंग साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को टाई कर कानों में बड़े इयररिंग कैरी कर सकती हैं। इस लुक के साथ आप सभी के बीच छा जाएंगीं।

व्हाइट एंब्रॉयडरी वर्कड लहंगा

वेडिंग सीजन चल रहा है और अगर आप दुल्‍हन की बहनों या खास फ्रेंड्स में शामिल हैं और व्हाइट कलर से ऑब्सेस्ड हैं तो एक्ट्रेस के व्हाइट एंब्रॉयडरी वर्कड लहंगे को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको और पार्टी में सभी को काफी पसंद आएगा। साथ ही लंहगे का सफेद कलर का दुपट्टा इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इसके के साथ आप व्हाइट या डायमंड ज्‍वेलरी भी कैरी कर सकती हैं।

ट्यूनिक ड्रेस

इसके अलावा अगर आप वेकेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं और कुछ व्हाइट ड्रेस ट्राई करना चाहती हैं तो आप रश्मिका के ड्रेस टिप्स लेकर व्हाइट ट्यूनिक ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक को क्‍यूट बना देगा। साथ ही आपको कंफर्टेबल भी महसूस कराएगा। इसके अलावा इस ड्रेस के साथ अपने बालों को खुला छोड़ सकते हैं और पैरों में फ्लेट सैंडल पहन सकती हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article