लाइफस्टाइल

Nails Care With Tea Tree Oil: टी ट्री ऑयल से नाखूनों की बढ़ाएं खूबसूरती, इस तरह करें प्रयोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 06:09 AM IST

Nails Care With Tea Tree Oil : स्किन की केयर के साथ-साथ नाखूनों की केयर करना भी बहुत ही जरूरी है। खासतौर पर अगर आपके नाखून फंगल और बैक्टीरियल समस्याओं की चपेट में आ गए हैं, तो टी ट्री ऑयल का प्रयोग करें। इससे आपको काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं प्रयोग का तरीका?

Image

सफलता के रास्‍ते में बड़ी रूकावट डालती हैं जीवन की ये गलतियां

KEY HIGHLIGHTS
  • फंगल और बैक्टीरियल समस्याएं दूर करे टी ट्री ऑयल
  • नाखूनों की चमक बढ़ाए टी ट्री ऑयल
  • टी ट्री ऑयल से नाखूनों की बढ़ेगी चमक


Nails Care With Tea Tree Oil : स्किन की तरह नाखूनों की केयर करना भी बहुत ही जरूरी है। अगर आप समय-समय पर नाखूनों की सफाई नहीं करते हैं, तो इससे फंगल और बैक्टीरियल समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए स्किन की तरह नाखूनों की भी केयर करना जरूरी है। अगर आपके नाखून में किसी कारण से बैक्टीरियल इन्फेक्शन की परेशानी हो जाए, तो टी ट्री ऑयल आपके लिए काफी असरदार हो सकता है। टी ट्री ऑयल की मदद से आप नाखूनों से बैक्टीरियल और फंगल समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह आपके नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं नाखूनों पर कैसे करें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल और इसके क्या हैं फायदे?

नाखूनों की कैसे बढ़ाएं खूबसूरती

  • नाखूनों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए टी ट्री ऑयल लगाने से पहले आप सबसे पहले इंफेक्शन वाले नाखूनों अच्छी तरह से काट लें। खासतौर पर नाखूनों के कोने के अच्छी तरह से काट लें। इससे अन्य नाखूनों पर संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।
  • जब नाखूनों को अच्छी तरह से काट लें, तो फॉइलर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छी तरह सेट करें। इसके बाद संक्रमित हिस्से पर टी ट्री ऑयल लगाएं।
  • ध्यान रखें कि टी ट्री ऑयल को सीधेतौर पर नहीं लगाना है। इससे नाखूनों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में टी ट्री ऑयल के साथ नारियल तेल या फिर बादाम का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने नाखूनों पर लगाएं।
  • तेल लगाने के बाद कॉटन की मदद से फैले हुए ऑयल को अच्छी तरह से पोछ दें। ताकि स्किन फंगस और बैक्टीरिया से प्रभावित न हों।
  • करीब 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपने हाथों या फिर पैरों को अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद नाखूनों पर पसंदीदा मॉइस्चराइजर लागएं। इससे नाखूनों से न सिर्फ फंगल और बैक्टीरियल समस्याएं दूर होंगी, बल्कि यह नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने में प्रभावी हो सकता है।
Omega 3 fatty acid overdose: क्या ओमेगा 3 फैटी एसिड की ओवरडोज का हो सकता है शरीर पर नेगेटिव प्रभाव?

नाखूनों के लिए ट्री ऑयल के फायदे

नियमित रूप से नाखूनों पर टी ट्री ऑयल लगाने से आप फंगल और बैक्टीरियल समस्याओं को दूर कर सकते हैं। यह नाखूनों के आसपास होने वाली खुजली और जलन को कम कर सकता है। साथ ही नाखूनों की चमक को बढ़ावा दे सकता है।

सर्दियों में बार-बार नाखून टूटने की परेशानी को कम करने में यह काफी प्रभावी हो सकता है। अगर आप अपने नाखून को हेल्दी रखना चाहते हैं तो टी ट्री ऑयल के साथ बादाम का तेल मिक्स करके अपने नाखूनों पर लगाएं। इससे नाखूनों की चमक बढ़ेगी। साथ ही बार-बार नाखून टूटने की समस्या दूर हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article