लाइफस्टाइल

बेजान और रूखे बालों के लिए बेहद फायदेमंद है ये बीज का पानी, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 24, 2023, 10:17 AM IST

Methi water for long hair: बदलते मौसम के साथ बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से ये बेजान होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में बेजान और रूखे बालों से छुटकारा पाना काफी मु्श्किल होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं।

Image

Methi water for long hairs

Methi water for long hair: बदलते मौसम के साथ बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। बालों की सही देखभाल ना करने की वजह से ये बेजान होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में बेजान और रूखे बालों से छुटकारा पाना काफी मु्श्किल होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि मन चाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर आप बेजान और रूखे बालों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके पानी का इस्तेमाल कर आप बालोंसे जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। हम यहां जिस बीज की बात कर रहे हैं उसका नाम है मेथी का बीज। मेथी के बीज के पानी का इस्तेमाल कर आप बेजान और रूखे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। यहां जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

बालों में मेथी का पानी लगाने के फायदे - Methi water for long hairs

मेथी के बीजों में प्रोटीन (Protein) और कई प्रकार के अमीनो एसिड (Amino acids) पाए जाते हैं जो बालों में जान डालने का काम करते हैं। मेथी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और डैंड्रफ की समस्या से निजात दिलाता है। मेथी के बीज में भरपूर मात्रा में निकोटिनिक एसिड (nicotinic acid) पाया जाता है जो बालों का झड़ना कम करता है और बेजान और रूखे बालों से निजात दिलाता है। इसके इस्तेमाल से बालों को पतला होने से भी बचाया जा सकता है।

मेथी के पानी को बालों में कैसे लगाएं-How to use methi water

बालों में मेथी का पानी लगाने के लिए सबसे पहले मेथी के बीजों को पानी में रातभर भीगोकर रख दें। फिर सुबह इसमें और पानी मिलाएं और इसे उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा होने दें। जब पानी ठंडा हो जाए तो इसे छान लें। इसके बाद रूई की मदद से इस पानी को बालों पर लगाएं। इसे बालों पर तकरीबन 40 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। हफ्ते में कम से कम 3 बार इस पानी का इस्तेमाल करें। इससे बाल बेजान और रूखे नहीं होंगे। साथ ही बालों में शाइन आएगी।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article