लाइफस्टाइल

Hair Care: नारियल के तेल में मिला लें रसोई की ये चीजें, खींचने से भी नहीं टूटेंगे बाल, आएगी चमक भी

Hair Care Tips: आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों ही नारियल तेल को बालों की सेहत के लिए रामबाण मानते हैं। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड, विटामिन ई, और एंटीफंगल तत्व बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। आयुर्वेद में इसे 'केश्य' यानी बालों को पोषण देने वाला माना गया है।

Image

नारियल के तेल में मिला लें रसोई की ये चीजें, खींचने से भी नहीं टूटेंगे बाल, आएगी चमक भी (Photo: iStock)

Hair Care Tips in Hindi: भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता प्रदूषण और गलत खानपान न सिर्फ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि बालों की सेहत भी इससे बुरी तरह प्रभावित होती है। कमजोर, रूखे और झड़ते बाल आज हर उम्र के लोगों की आम समस्या बन चुके हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए असर दिखा सकते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय में बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

ऐसे में आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों ही नारियल तेल को बालों की सेहत के लिए रामबाण मानते हैं। नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड, विटामिन ई, और एंटीफंगल तत्व बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करने का काम करते हैं। आयुर्वेद में इसे 'केश्य' यानी बालों को पोषण देने वाला माना गया है। जब इस तेल को कुछ घरेलू और प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो इसका असर और भी प्रभावशाली हो जाता है।

यह न सिर्फ बालों को टूटने और झड़ने से रोकता है, बल्कि स्कैल्प की सेहत सुधारकर नई ग्रोथ में भी मदद करता है। नारियल तेल में अगर शहद मिलाया जाए, तो यह मिश्रण बालों में नमी बनाए रखने के साथ-साथ दोमुंहे बालों की समस्या को भी कम करता है। वहीं, अगर अंडे के साथ इसे मिलाकर लगाया जाए, तो यह एक तरह का प्रोटीन ट्रीटमेंट बन जाता है, जिससे कमजोर बालों को मजबूती मिलती है।

आयुर्वेद में आंवला को 'रसायन' माना गया है, यानी अगर नारियल तेल में इसके पाउडर को मिलाया जाए, तो यह समय से पहले सफेद हो रहे बालों और हेयर फॉल की समस्या को दूर कर सकता है। एलोवेरा और नारियल तेल डैंड्रफ जैसी समस्या से छुटकारा दिलाते हैं, जबकि दही के साथ मिलाकर लगाने पर यह बालों को कंडीशन करता है, जिससे उनमें नेचुरल चमक आती है। मेथी और केला जैसे सरल घरेलू उपाय जब नारियल तेल के साथ मिलते हैं, तो वे बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।

इनपुट -आईएएनएस

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article