लाइफस्टाइल

बार-बार नहीं खर्चने पड़ेंगे स्वेटर पर पैसे, जान लें कैसे 1 ही स्वेटर को करें 3 तरीके से स्टाइल

Sweater Styling Tips: सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के चक्कर में कई बार फैशन के साथ समझौता करना पड़ता है। लेकिन अगर आप स्वेटर पहनकर स्टाइल में रहना चाहते हैं, तो ये वाली स्टाइलिंग टिप्स काम की हो सकती है। देखें एक ही स्वेटर को तीन तरीके से कैसे स्टाइल करें।

Image

Sweater Styling Tips

Sweater Styling Tips: सर्दियों के मौसम में फैशन लवर्स को स्टाइल के साथ समझौता करना पड़ता है। आमतौर पर लोगों के पास कुछ ही ऐसी स्वेटर्स होती हैं, जो फैशनेबल के साथ साथ सर्दियों के लिए भी अच्छी हो। और बेशक ही आप भी बार बार एक ही तरह की आउटफिट्स पहनकर बोर चुकी होंगी। लेकिन अगर आप अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो ये वाली स्टाइलिंग टिप्स आपके काम की हो सकती है। एक ही सिंपल और क्लासिक सी स्वेटर को आप 3 खास तरीकों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। जिससे पुराना वाला स्वेटर भी एकदम ही न्यू लुक देगा और किसी को अंदाजा भी नहीं होगा कि आपने अपना लुक रिपीट किया है।

वी नेक स्वेटर

आप क्लासिक वी नेक वाली स्वेटर को खास स्टाइलिश अंदाज में पहन सकती हैं। ऐसी वाली स्वेटर प्लेन वाइट शर्ट के साथ बढ़िया लुक देती हैं। शर्ट ही नहीं वी नेक स्वेटर हाई नेक या स्कीवी के साथ पेयर अप की जा सकती है। वी नेक स्वेटर के साथ ब्लेजर भी पहना जा सकता है।

हाल्फ स्वेटर

हाल्फ स्लीव्स वाले स्वेटर के साथ भी शर्ट या स्कीवी पहनी जा सकती है। हाल्फ स्वेटर लॉन्ग ड्रेस या कुर्ती के ऊपर पहनकर भी शानदार सा फ्यूजन लुक क्रिएट किया जाता है। नोट करें कि, हल्के रंग के स्वेटर दिन में और गहरे रंग शाम के लिए ज्यादा अच्छे लगते हैं। एक्सेसरीज को सिंपल रखें ताकि लुक बैलेंस्ड रहे।

डेनिम जैकेट

डेनिम जैकेट को कई तरीकों से स्टाइल किया जा सकता है। कैजुअल लुक के लिए इसे टी-शर्ट और जींस के साथ पहनें, यह रोजमर्रा के लिए परफेक्ट रहता है। फेमिनिन और ट्रेंडी लुक पाने के लिए ड्रेस के ऊपर डेनिम जैकेट पहनना अच्छा विकल्प है, जो लुक को बैलेंस देता है। वहीं इंडो-वेस्टर्न स्टाइल के लिए इसे कुर्ती और लेगिंग्स के साथ कैरी करें, इससे आपका आउटफिट मॉडर्न और स्टाइलिश दिखेगा।

ये तीन तरह की जैकेट-स्वेटर लगभग हर किसी के पास होती है, ऐसे में अगर आप भी अपने लुक में फैशन का तड़का लगाना चाहते हैं। तो ये वाली स्टाइलिंग टिप्स बेस्ट हो सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article