How To Ripen Mangoes (कच्चा आम पकाने के तरीके): गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आमों की भरमार हो जाती है। हालांकि मार्केट में मिल रहे कई आम कार्बाइड तो अन्य केमिकल्स का यूज कर पकाएं जाते हैं। ऐसे में कई बार हम जल्दबाजी में कच्चे आम खरीद लेते हैं, लेकिन फिर बाद में उन्हें पकाने की चिंता सताने लगती है। अगर आप भी कच्चे आमों को घर पर ही नेचुरल तरीके से पकाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आमों को जल्दी और स्वादिष्ट बना सकते हैं।
Tricks To Ripen Mangoes, कच्चा आम पकाने के तरीके
चावल तो गेहूं के दानों के साथ दबाकर रख दें
ये एक नेचुरल तरीका है जिसमें कच्चे आमों को चावल या गेहूं के बर्तन में दबाकर रखा जाता है। अनाज से निकलने वाली गर्मी और एथिलीन गैस आमों को तेजी से पकाती है। इस विधि में आमों को 1-2 दिन के अंदर पकाया जा सकता है।
पेपर बैग या अखबार में लपेटकर रख दें
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आमों को अखबार या ब्राउन पेपर बैग में लपेटकर रख दें। इससे आमों के आसपास एथिलीन गैस बनी रहती है, जो पकने की प्रक्रिया को तेज कर देती है। इसमें 2-3 दिन लग सकते हैं।
हल्दी या घी का करें इस्तेमाल
कुछ लोग आमों के डंठल पर हल्दी पाउडर या देसी घी लगाकर धूप में रख देते हैं। ये वाला नुस्खा आमों को न केवल जल्दी पकाता है बल्कि उनके स्वाद को भी बढ़ाता है।
केले या सेब के साथ रख दें
केले और सेब एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जो फलों को पकाने में मदद करती है। अगर आप कच्चे आमों को केले या सेब के साथ एक पेपर बैग में बंद करके रखेंगे, तो वे 1-2 दिन में पक जाएंगे।
धूप में रखें
सीधी धूप भी आमों को पकाने का एक प्राकृतिक तरीका है। आमों को किसी सूती कपड़े में लपेटकर धूप में रख दें। ध्यान रहे कि ज्यादा तेज धूप में न रखें, नहीं तो आम सूख सकते हैं।
आम घर पर नेचुरल तरीके से पकाने के लिए आप ये वाले नुस्खे फॉलो कर सकते हैं। हालांकि इनको ट्राई करने से पहले आम को अच्छी तरह से धो लें और फिर पकाते वक्त समय समय पर आम चेक करते रहें। वहीं किसी भी प्रकार के प्लास्टिक बैग में आम न रखें, इससे वे गल जाते हैं।
