लाइफस्टाइल

कोहनी का कालापन कर रहा शर्मिंदा, तो कॉस्मेटिक नहीं बल्कि अपनाएं ये घरेलू उपाय, चमक उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 20, 2024, 12:08 PM IST

How To Remove Darkness Of Elbows: अगर आप कोहनी के कालेपन से परेशान हैं और इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कोहनी के कालेपन को दूर कर सकते हैं।

Image

How To Remove Darkness Of Elbows

How To Remove Darkness Of Elbows: हममे से ज्यादातर लोग चेहरे की देखभाल तो करते हैं लेकिन गर्दन, कोहनी जैसे पार्ट्स की सही देखभाल नहीं कर पाते। जिसकी वजह से ये काले हो जाते हैं। कोहनी का कालापन कई बार शर्मिंदगी की वजह भी बन जाता है। ये देखने में भद्दा लगता। कोहनी के कालेपन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। कालेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आप कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप कोहनी के कालेपन को आसानी से दूर कर सकते हैं।

How To Remove Darkness Of Elbows in hindi - कोहनी का कालापन कैसे दूर करें

नींबू

नींबू नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में आसानी होती है। विटामिन सी से भरपूर नींबू स्किन टोन को लाइट करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए नींबू को काटकर अपने कोहनी पर मसाज करें और कुछ देर बाद इसे पानी से धो लें। वॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना ना भूलें।

टमाटर

टमाटर में विटामिन सी और विटामिन ए गुण पाए जाते हैं जो स्किन लाइटनिंग में सहायक है। इसमें लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है जो स्किन टोन को लाइट करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए टमाटर को मिक्सर में पीस लें। फिर इसे कोहनी पर 20 मिनट के लिए लगाएं। कुछ देर इसे साफ से धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आसानी से कोहनी का कालापन दूर हो सकता है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर भी आप कोहनी का कालापन दूर कर सकते हैं। इसके लिए बेकिंग सोडा को दूध में मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं और 20 मिनट बाद इसे धो लें। बता दें कि बेकिंग सोडा क्लींजर की तरह काम करता है। ये स्किन लाइटनिंग में सहायक है।

आलू का रस

कोहनी का कालापन दूर करने में आलू का रस भी बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आलू के रस को प्रभावित जगह पर 20 मिनट के लिए लगाएं। फिर इसे धो लें। धोने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे कालेपन से जल्द छुटकारा मिलेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article