लाइफस्टाइल

ऑयली और ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा, बस इस तरह करें आलू फेस पैक का इस्तेमाल, जानें बनाने का तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 28, 2024, 02:00 PM IST

अगर आप सर्दियों में होने वाले स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आलू के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको आलू फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

How to prepare potato face pack

चेहरे पर कील-मुंहासे निकला आम बात है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। खासकर सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ जाती है। सर्दियों में सबसे बड़ी समस्या होती है कि स्किन डल और ड्राई हो जाती है। इससे चेहरे पर रिंकल्स आने की संभावना बढ़ जाती है। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू फेस पैक का इस्तेमाल कर स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आलू फेस पैक बनाने का आसान तरीका।

ड्राई स्किन के लिए आलू फेस पैक

सर्दियों में स्किन अपनी नमी खोने लगती है जिससे स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में आलू का रस मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें। ये चेहरे की नमी को बरकरार रखने में मददगार साबित होगा।

ऑयली स्किन के लिए आलू फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो 3 चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच बेंटोनाइट क्ले और 1 चम्मच टी ट्री ऑयल मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से ऑयली स्किन से आपको छुटकारा मिलेगा।

पिग्मेंटेशन के लिए

इसके लिए 2 चम्मच आलू के रस में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे पिग्मेंटेशन की समस्या दूर होगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article