लाइफस्टाइल

Tips To Make Toner: अब बाजार वाले टोनर को कहें बाय बाय, इन तरीकों से घर पर झटपर तैयार करें Toner

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 5, 2025, 12:57 PM IST

स्किन टोनर का इस्तेमाल त्वचा को साफ, ताजा और संतुलित रखने के लिए किया जाता है। यह क्लींजिंग के बाद त्वचा पर बचे हुए किसी भी गंदगी या तेल को हटाने में मदद करता है, और आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर टोनर बनाने का आसान तरीका।

Image

How to make Toner at Home

स्किन केयर के लिए आजकल लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है टोनर का इ्स्तेमाल। टोनर स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक माना जाता है। टोनर स्किन को साफ करने, फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में मददगार माना जाता है। टोनर स्किन के पीएल लेवल को बैलेंस करने में भी सहायक है। ये चेहरे को क्लीन करने, पोर्स को टाइट करने और पीएच बैलेंस करने में मदद करता है। टोनर स्किन हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर टोनर कैसे तैयार कर सकते हैं।

घर पर इस तरह तैयार करें टोनर - How to make Toner at Home

गुलाब जल टोनर

इसे बनाने के लिए 1 कप गुलाब जल और 1/2 चम्मच नींबू का रस लें। फिर गुलाब जल और नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में डालें और इस्तेमाल करें।

एलोवेरा टोनर

स्किन के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए 1/2 कप एलोवेरा जेल और 1/2 कप पानी लें। अब एलोवेरा जेल और पानी को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसे एक स्प्रे बॉटल में डालें और इसका इस्तेमाल करें।

खीरे का टोनर

इसके लिए 1 खीरे को कद्दूकस कर लें और इसका रस निकाल लें। फिर इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इसे आप स्प्रे बॉटल में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्किन टोन को लाइट करने और चेहरे की सुंदरता को निखारने में सहायक है।

ग्रीन टी टोनर

इसके लिए ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगो दें। टी बैग निकालें और ठंडा होने दें। फिर इसे चेहरे पर इस्तेमाल करें। जल्द फर्क दिखेगा।

Ritu raj
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article