How To Make Simple Pasta (पास्ता कैसे बनता है): स्वादिष्ट सा इटैलियन स्टाइल वाला पास्ता अगर आप इस प्यारे से मौसम में घर पर बनाकर एन्जॉय करना चाहते हैं। तो ये वाली सिंपल सी होममेड पास्ता की रेसिपी जरूर ही फॉलो करें, यहां देखें कैसे आप मिनटों में एकदम ही टेस्टी रेड सॉस पास्ता बना सकते हैं। जिसे खाने के बाद हर कोई बेशक ही अपनी उंगलियां चाटता रह जाएगा। पास्ता बनाने के लिए आपको ये वाली रेसिपी फॉलो करनी होगी, देखें पास्ता कैसे बनता है, रेसिपी इन हिंदी।
रेड सॉस पास्ता की रेसिपी
सामग्री
- 1 कप पास्ता
- 2 टमाटर
- 1 छोटा प्याज
- 4-5 लहसुन की कलियाँ
- 1/2 कप पानी
- 1 टीस्पून ऑलिव ऑयल या साधारण तेल
- 1/2 टीस्पून ओरिगैनो
- 1/2 टीस्पून रेड चिली फ्लेक्स
- नमक
- 1/4 कप गाजर और शिमला मिर्च
- ताजा बेसिल या धनिया पत्ती
पास्ता बनाने की विधि
घर पर स्नैक्स के तौर पर स्वादिष्ट सा पास्ता बनाना है, तो ये वाली रेसिपी स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें -
पास्ता को उबालें - सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करके उसमें पास्ता को एक चम्मच तेल तो नमक डालकर उबाल लें।
टमाटर की प्यूरी बनाएं - फिर आपको टमाटर को गर्म पानी में करीब 5 मिनट के लिए ब्लांच कर लेना है। यानि की हल्का कट लगाकर उबाल लें और फिर उसका छिलका उतार लें और बीज अलग करके प्यूरी तैयार कर लें।
सॉस बनाएं - फिर आपको एक पैन में तेल गर्म करना है और उसमें प्यार और लहसुन को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लेना है। आप इसमें अपनी पसंद वाली सब्जियां जैसे कि गाजर या शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।
प्यूरी करें एड - एक बार जब सारी सब्जियां भून जाएं, तो उसमें टमाटर की प्यूरी डालकर 2-3 मिनट के लिए पका लें। फिर उसमें नमक, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स समेत अन्य मसाले एड कर लें।
पास्ता मिलाएं - फिर जब आपका रेड सॉस पास्ता का सॉस गाढ़ा हो जाए, तो उसमें उबला हुआ पास्ता एड कर दें। और अच्छे से मिलाकर करीब 2-5 मिनट के लिए पका लें।
बस आपका स्वादिष्ट सा पास्ता बनकर तैयार है। इसे आप चीज और बेसिल के साथ गार्निश करके गरमा गरम सर्व कर सकते हैं।
