लाइफस्टाइल

कम मेहनत में बनाएं जायकेदार वेज बिरयानी, खुशबू से भर जाएगा पूरा घर

Veg Biryani Recipe: आज हम आपको डिनर के लिए वेज बिरयानी बनाने का एक बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी को एक बार बनाने के बाद आप खुद महसूस करेंगे कि घर पर तैयार की गई यह बिरयानी स्वाद में किसी होटल से कम नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं स्वाद से भरपूर वेज बिरयानी की रेसिपी।

Image

कम मेहनत में बनाएं जायकेदार वेज बिरयानी

Veg Biryani Recipe: अगर आप डिनर में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में रेस्टोरेंट जैसा हो और बनाने में ज्यादा मेहनत भी ना लगे, तो वेज बिरयानी आपके लिए एक परफेक्ट ऑपशन है। खुशबूदार मसालों, बासमती चावल और ताजी सब्जियों से बनी यह डिश ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि पूरे घर को अपनी लाजवाब खुशबू से भर देती है। खास बात यह है कि इसे आप बहुत कम समय और आसान स्टेप्स से तैयार कर सकते हैं।

वेज बिरयानी बनाने के लिए सामग्री

2 कप उबले हुए चावल

3 कप मिक्स वेजिटेबल (बारीक कटा हुआ)

1/4 कप प्याज (बारीक कटा हुआ)

2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)

1/4 लहसुन

1 चम्मच नींबू का रस

1/2 हरा धनिया

1 चम्मच जीरा

2 चम्मच धनिया पाउडर

1/2 चम्मच गरम मसाला

1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच बिरयानी मसाला

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)

वेज बिरयानी बनाने की विधि

1. सबसे पहले आप सभी सब्जियों, लहसुन, प्याज, अदरक, हरी मिर्च को बारीक काटकर रख लें।

2. अब गैस पर एक कड़ाही या पैन रखें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।

3. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालें और कुछ सेकंड तक चटकने दें।

4. इसके बाद कटा हुआ प्याज और लहसुन डालें। गैस की आंच धीमी कर दें और इन्हें हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

5. अब इसमें अदरक, हरी मिर्च और सभी कटी हुई सब्जियां डालें। इन्हें 3-4 मिनट तक अच्छी तरह फ्राई करें ताकि सब्जियां हल्की नरम हो जाएं।

6. इसके बाद कड़ाही में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बाकी मसाले डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं ताकि मसालों की खुशबू आ जाए।

7. अब तैयार हुए सब्जियों के मसाले में से थोड़ा सा मिक्सचर निकालकर एक कटोरी में अलग रख लें।

8. अब कड़ाही में उबले हुए चावल की एक परत डालें। इसके ऊपर कटोरी में रखा हुआ सब्जियों का मिक्सचर फैला दें।

9. इसके बाद ऊपर से बचे हुए चावल डालें और कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं।

10. अंत में इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें और ऊपर से ताजा कटा हुआ हरा धनिया डाल दें।

11. अब आपकी बिरयीनी बनकर तैयार है। इसे रायता, चटनी या अपनी पसंदीदा करी के साथ गरमागरम परोसें।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से घर में रेस्टोरेंट स्टाइल वेज बिरयानी बना सकते हैं। अगर आप कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं या इस रैसिपी में अपना फ्लेवर चाहते हैं तो कुछ अन्य मसालों का भी इस्तेमाल अपने हिसाब से कर सकते हैं।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article