लाइफस्टाइल

Organic Gulal: अब रंग में नहीं पड़ेगा भंग! आटे और मैदे से घर पर ही बनाएं ऑर्गेनिक गुलाल, फूल और चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल

Ghar Par Gulal Kaise Banaen: होली के दिन नजदीक हैं। खरीदारी का दौर शुरू हो चुका है। लेकिन परेशानी बस एक ही है, बाजार में मिलने वाले कैमिकल वाले कलर्स। मार्केट में ज्यादातर रंग और गुलाल कैमिकल मिले होते हैं, ऐसे में आपके लिए सबसे सुरक्षित ऑप्शन है कि आप घर पर ही गुलाल और रंग बना लें। इसे बनाने का तरीका हम बता रहे हैं न।

Image

घर पर गुलाल कैसे बनाएं (pc: canva)

Ghar Par Gulal Kaise Banaen: देशभर में होली की धूम मची हुई है। लोग होली के दिन गिन रहे हैं और खरीदारी किए जा रहे हैं। वैसे तो कपड़े और मिठाईयां खरीदना आसाना है, लेकिन जो काम सबसे ज्यादा मुश्किल है वो है अपने लिए रंग खरीदना। बाजार में मिलने वाले कलर्स यानी रंग और गुलाल में नुकसान देने वाले कैमिकल होते हैं और ये स्किन को डैमेज कर देते हैं। वहीं, जो रंग ऑर्गेनिक होने का दावा करते हैं, वो काफी ज्यादा महंगे मिलते हैं। ऐसे में आप अपना पैसा बचाएं और यहां से सीखकर घर पर ही रंग और गुलाल बना लें। ये आपके और आपके बच्चे दोनों के लिए सेफ होगा और इससे आप बिना परेशान हुए होली खेल पाएंगे।

लाल रंग

गुड़हल के फूलों को तोड़कर कुछ दिन तक धूप में सुखा लें और सूखने के बाद इसका पाउडर बना लें एवं मैदा या चावल के आटे में मिक्स करके रख दें और होली के दिन इसका इस्तेमाल करें। गीला रंग बनाने के लिए आप गुड़हल के फूल को पानी में उबाल सकते हैं। लाल गीला रंग बनाने के लिए आप अनार के छिलके का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अनार के छिलके को आप पानी में उबालें थोड़ी देर बाद यह अच्छा खासा लाल हो जाएगा और आप इसे होली खेलने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

गुलाबी रंग

गुलाबी रंग बनाने के लिए चुकंदर को छीलकर काट लें। अब इसे रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन इस पानी को छान लें। अगर सूखा गुलाबी रंग बनाना चाहते हैं, तो गुलाब की पंखुड़ियों को सुखा लें। फिर इसे मिक्सी में बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को मैदे के साथ मिला लें। आपका गुलाल और रंग तैयार है।

नारंगी रंग

संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। ऑरेंज कलर के लिए आप ऑरेंज मेपल ट्री के पत्तों का भी यूज कर सकते हैं। ऐसे आपको नारंगी रंग मिल जाएगा। इसके अलावा आप गेंदे के फूल को सूखाकर पीस सकते हैं, ये भी नारंगी गुलाल का काम करता है।

पीला रंग

हल्दी को बेसन में मिला लें। ध्यान रखें बेसन और हल्दी का की मात्रा बराबर हो। रंग बनाने के लिए आप पानी में हल्दी को उबाल सकते हैं। अगर आप फूलों से भी पीला गुलाल बनाना चाहते हैं तो गेंदे के फूल का या गुलदाउदी के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें धूप में अच्छे से सुखा लें फिर इनको पाउडर के रूप में तैयार कर लें। आटे या मैदा में मिलाकर आप इसका इस्तेमाल गुलाल की तरह सकते हैं। आपकी स्किन के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इसमें एंटी एजिंग एवं एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं।

हरा रंग

हरी धनिया, पालक, सरसो के पत्ते को सुखाकर इनका पाउडर बनाकर आटे या मैदे में मिलाकर इसका हरे गुलाल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या इन्हें पानी में उबालकर गीले रंगो के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हर्बल कलर गुलाल के रूप में इस्तेमाल भी होते हैं और आपके चेहरे के लिए फायदेमंद भी हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article