Gulab Jamun Ice Cream Recipe: गर्मियों में लोग हर तरह की रेसिपी ट्राई करते हैं। खासतौर से जो भी आइसक्रीम या दही से बनती हैं। लेकिन जब ठंडी मिठाई खाने का मन हो तब आप क्या करेंगे? इसका सबसे अच्छा उपाय है गुलाब जामुन आइसक्रीम। गुलाब जामुन के साथ आइसक्रीम तो हम सबने कभी न कभी खाई ही होगी, लेकिन गुलाब जामुन वाली आइसक्रीम को खाकर आपका दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा। इस आइसक्रीम को बनाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। अगर आप घर पर ही इसे आसानी से बनाना चाहते हैं तो यहां दी गई रेसिपी को स्टेप बॉय स्टेप फॉलो करें।
गुलाब जामुन आइसक्रीम बनाने की सामग्री-
1) गाढ़ा दूध – 1 कप (250 ml)
2) दूध पाउडर – 1/4 कप
3) कॉर्न फ्लोर – आधा छोटी चम्मच
4) चीनी – 2 बड़े चम्मच
5) अंगूरी गुलाब जामुन – 10 पीस
6) व्हिपिंग क्रीम – 1 कप
7) कंडेन्स्ड मिल्क – आधा कप
8) लिक्विड ग्लूकोज – 1 बड़ा चम्मच
9) इलायची पाउडर – आधा छोटी चम्मच
10) मावा एसेंस – 1/4 छोटी चम्मच

gulan jamun ice cream kaise banti hai
गुलाब जामुन आइसक्रीम बनाने की विधि-
गुलाब जामुन आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दूध, दूध का पाउडर, कॉर्न फ्लोर, लिक्विड ग्लूकोज और चीनी डालें। फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और एक बार उबाल आने दें। उबाल आने पर लिक्विड ग्लूकोज दूध में अच्छे से घुल जाएगा। जब दूध उबल जाए, तो उसे 30 सेकेंड तक धीमी आंच पर पकाएं। अब आंच बंद करके इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद ठंडी और पिघली हुई व्हिपिंग क्रीम को हाई स्पीड पर तब तक फेंटें जब तक वह गाढ़ी होकर स्टिफ पीक्स न बना ले (जैसे क्रीम खड़ी हो जाए)। अब इसमें इलायची पाउडर और मावा एसेंस डालें और फिर से फेंटें जब तक वह दोबारा स्टिफ पीक्स बना ले। अब ठंडे हो चुके दूध में कंडेन्स्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं। व्हिपिंग क्रीम के ऊपर एक छलनी लगाकर दूध वाला मिश्रण डालें। अब इसमें 5-6 गुलाब जामुन डालें और सब कुछ एक बार फिर से फेंट लें। एक मेटल के टिन में इस तैयार मिश्रण का 1/4 हिस्सा डालें। अब ऊपर से गुलाब जामुन के टुकड़े रखें और थोड़ा और क्रीम डालें। फिर से गुलाब जामुन की एक लेयर डालें, प्लास्टिक रैप से ढकें और 18 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। 10 घंटे बाद आइसक्रीम को ठंडे पानी में डूबे हुए चम्मच से निकालकर परोसें और एन्जॉय करें।
