लाइफस्टाइल

अब घर पर बनाएं मार्केट जैसा हरी मिर्च का चटपटा अचार, यहां से नोट कर लें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 28, 2025, 11:38 AM IST

हरी मिर्च का अचार का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन इसे घर पर बनाना लोगों को काफी झंझट का काम लगता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किस तरह घर पर झटपट आप हरी मिर्च का अचार बना सकते हैं। यहां से नोट करें रेसिपी।

Image

Untitled design (3)

भारत में अचार की कई तरह की वैराइटी मिलती है। जहां एक तरफ ज्यादातर लोग आम का अचार खाना पसंद करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को हरी मिर्च का भी खूब पसंद आता है। इसे लोग बड़े शौक से खाते हैं। मार्केट में हरी मिर्च का आचार तो आसानी से मिल जाता है, लेकिन कई लोग इसे घर पर ही बनाना चाहते हैं। ऐसे में यहां हम हरी मिर्च का अचार बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप झटपट घर पर ही आम का अचार तैयार कर सकते हैं। यहां से नोट करें रेसिपी।

सामग्री:

250 ग्राम हरी मिर्च (मोटी वाली, कम तीखी)

2 बड़े चम्मच राई दाल (दरदरी पिसी हुई)

1 बड़ा चम्मच सौंफ (दरदरी पिसी हुई)

1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना

1/4 छोटा चम्मच हींग

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक, रंग और थोड़ा तीखेपन के लिए)

1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर

स्वादानुसार नमक

2-3 बड़े चम्मच सरसों का तेल

बनाने की तरीका

स्टेप 1

सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। ध्यान रहे कि उनमें बिल्कुल भी पानी न रहे।

स्टेप 2

अब हरी मिर्च के डंठल तोड़ दें और उन्हें बीच से चीरा लगा लें। आप चाहें तो इन्हें छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं।

स्टेप 3

एक पैन में सरसों का तेल डालकर गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए तो उसमें हींग और मेथी दाना डालकर तड़का लें।

स्टेप 4

आँच बंद कर दें और तेल को थोड़ा ठंडा होने दें।

स्टेप 5

अब तेल में राई दाल, सौंफ, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर (यदि इस्तेमाल कर रहे हैं) डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 6

इस मसाले में अमचूर पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें।

स्टेप 7

कटी हुई हरी मिर्च को इस मसाले में डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि सभी मिर्चों पर मसाला लग जाए।

स्टेप 8

अचार को एक साफ और सूखे कांच के जार में भर दें।

स्टेप 9

बचा हुआ तेल भी जार में डाल दें ताकि मिर्चें तेल में डूबी रहें। यह अचार को खराब होने से बचाएगा।

स्टेप 10

जार का ढक्कन कसकर बंद कर दें और इसे 2-3 दिन के लिए धूप में रखें। बीच-बीच में जार को हिलाते रहें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article