लाइफस्टाइल

Millet Recipes: नाश्ते में बनाए स्वाद और सेहत से भरपूर बाजरे की फूली-फूली इडली, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे

Bajra Idli Recipe: आज हम आपके लिए बाजरे की इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो बाजरा इडली एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। ये स्वाद में खूब लाजवाब होती है।

Image

Gluten Free Bajra Idli For Breakfast Recipe In Hindi

Bajra Idli Recipe: सर्दियों का मौसम खानपान के लिए जाना जाता है। ऐसे में लोग हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहते हैं। बाजरा खिचड़ी इनमें से एक है। इसको आमतौर पर लोग सुबह के नाश्ते के तौर पर घरों में बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी घर पर बाजरा इडली बनाकर खाई है। जी हां, सर्दियों में बाजरा इडली हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर बनाकर खाई जाती है। तमाम गुणों से भरपूर बाजरा सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में यदि आप मुंह का स्वाद बदलना चाहते हैं तो बाजरा इडली को ट्राई कर सकते हैं। ये फूड डिश स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषण से भी भरपूर रहेगी। बाजरा में मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम हार्ट के लिए फायदेमंद हैं। इसका स्वाद बच्चों का दीवाना बना देता है। यदि आपने अभी इसको ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाजरा इडली बनाने का तरीका-

ग्लूटन फ्री बाजरा इडली की रेसिपी (Bajra Idli Step By Step Recipe In Hindi)-

बाजरा इडली के लिए सामग्री (Bajra Idli Ingredients)-

1) बाजरा- 2 कप

2) छाछ- 2 कप

3) ईनो- 1 चुटकी

4) काली मिर्च पाउडर- 1 टी स्पून

5) नमक- स्वादानुसार

बाजरा इडली बनाने का तरीका (Bajra Idli Easy Recipe)-

1) घर पर पोषण से भरपूर बाजरा खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरा लेकर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें।

2) इसके बाद बाजरा को एक बर्तन में डाल दें। इसके ऊपर से 1-2 कप छाछ डालकर कम से कम 2 घंटे के लिए भीगने के लिए छोड़ दें।

3) तय समय के बाद इसमें काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।

4) अब इस घोल में थोड़ा-सा ईनो डालकर इसे अच्छी तरह से फेंट लें।

5) इसके बाद इडली बनाने का पॉट लेंगे। इसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। ऐसा करने से पेस्ट पॉट में चिपकेगा नहीं।

6) अब पॉट में कटोरी की मदद से बाजरा का तैयार घोल डालकर फिल करें। इसके बाद पॉट को बंद कर दें और गैस पर रखकर इडली को 10-12 मिनट तक पकाएं।

7) तय समय के बाद पॉट खोलकर देखें कि इडली पकी है या नहीं। इसी तरह पूरे से इडली तैयार कर लें।

8) जब इडली तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें और पॉट से इडली को निकालकर ठंडा करें। इस तरह से पौष्टिकता से भरपूर बाजरा इडली बनकर तैयार हो चुकी है।

9) अब आप इस स्वादिष्ट और सेहतमंद बाजरा इडली को नारियल या बादाम की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article