लाइफस्टाइल

गर्मी में होगा ठंडक का ऐहसास, जब घर पर झटपट होगा फालूदा तैयार, नोट कर लें रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 14, 2025, 01:06 PM IST

चिलचिलाती धूप में अगर ठंडा फालूदा मिल जाए तो ये किसी जन्नत से कम नहीं हो सकता। ऐसे में अगर आप घर पर फालूदा बनाना चाहते हैं तो यहां से रेसिपी नोट कर सकते हैं।

Image

Add a heading (2)

गर्मियों में हर किसी को ठंडी चीजों की दरकार रहती है। गर्मी के मौसम में अगर ठंडी और मिठी चीज मिल जाए तो ये सोने पर सुहागा से कम नहीं। ऐसे में फालूदा एक ऐसा ड्रिंक-डेसर्ट है जो स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। गर्मियों में फालूदा का लुत्फ उठाने के लिए लोग बाजार के चक्कर लगाते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर ही मार्केट जैसा फालूदा बना सकते हैं। यहां जान लें घर पर स्वादिष्ट, ठंडा और क्रीमी फलूदा बनाने का तरीका।

सामग्री

1/2 कप फालूदा सेव (पतली वाली)

2 कप दूध

2-3 बड़े चम्मच चीनी (स्वादानुसार)

2 बड़े चम्मच गुलाब शरबत

1/2 चम्मच इलायची पाउडर

2 बड़े चम्मच सब्जा के बीज (तुलसी के बीज), पानी में भिगोए हुए

2 बड़े चम्मच जेली के टुकड़े (वैकल्पिक)

2 स्कूप वनीला या पिस्ता आइसक्रीम

कटे हुए पिस्ता और बादाम, सजावट के लिए

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले, फालूदा सेव को उबाल लें। एक बर्तन में पानी गरम करें और जब वह उबलने लगे तो उसमें फालूदा सेव डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। इस नरम होने देने तक उबलने दें।

2. अब पके हुए सेव को छान लें और ठंडे पानी से धो दें ताकि ये आपस में न चिपके।

3. अब एक दूसरे बर्तन में दूध गरम करें। जब दूध हल्का गरम हो जाए तो उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि चीनी घुल जाए।

4. अब दूध में गुलाब शरबत और इलायची पाउडर मिलाएं। फिर फ्रिज में रखकर इसे अच्छी तरह से ठंडा करें।

5. फालूदा बनाने के लिए, दो लंबे गिलास लें। प्रत्येक गिलास में सबसे पहले 1-2 चम्मच भिगोए हुए सब्जा के बीज डालें।

6. इसके बाद, उबले हुए फालूदा सेव को डालें।अगर आप जेली डालना चाहते हैं, तो जेली के कुछ टुकड़े भी ऐड कर सकते हैं।

7. अब ठंडा किया हुआ गुलाब का दूध गिलास में धीरे-धीरे डालें।

8. अंत में, प्रत्येक गिलास के ऊपर एक स्कूप वनीला या पिस्ता आइसक्रीम रखें। कटे हुए पिस्ता और बादाम से सजाकर परोसें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article