लाइफस्टाइल

How To Make Cerelac At Home: बाजार वाले सप्लीमेंट नहीं.. घर पर ऐसे बनाएं बच्चों के लिए टेस्टी-हेल्दी Cerelac, देखें रेसिपी

How To Make Cerelac At Home (घर पर सेरेलैक कैसे बनाएं): बच्चों की सेहत और खानपान का ख्याल हर पेरेंट को होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे के लिए घर पर कुछ हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो सेरेलैक वाला पाउडर बनाना बेस्ट हो सकता है। देखें घर पर सेरेलैक कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

How to Make Cerelac at home (Photo Credit - Canva)

How To Make Cerelac At Home (घर पर सेरेलैक कैसे बनाएं): मार्केट में ऐसे कई सारे सप्लीमेंट्स आते हैं, जो बच्चों की ग्रोथ में सहायक होने का दावा करते हैं। हालांकि इन सभी पैकेट वाले सप्लीमेंट्स में कुछ हद तक प्रेजर्वेटिव्स होते ही हैं, वहीं इनकी कीमत भी काफी होती है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के लिए वैसे ही गुणों वाला कोई सप्लीमेंट पाउडर घर पर बनाना चाहते हैं, तो ये वाली रेसिपी आपके काम की हो सकती है। देखें एकदम हेल्दी और टेस्टी सेरेलैक कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

सामग्री

- 1/2 कप चावल

- 1/4 कप मूंग दाल

- 1/4 कप गेहूं

- 2-3 बादाम

- 2-3 काजू

- मखाना

- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

- 1 चम्मच गुड़ या खजूर पाउडर

घर पर सेरेलैक पाउडर बनाने की विधि

बच्चों के लिए स्वादिष्ट और हेल्दी सेरेलैक बनाना है, तो सबसे पहले आपको चावल, मूंग दाल और गेहूं को अलग अलग लेकर अच्छे से धोना है और थोड़ा सुखा लेना है। फिर आपको इन तीनों को एक पैन में हल्का सा भून लेना है। साथ ही साथ आपको मखाना तो ड्राई फ्रूट्स और अपनी पसंद के बाकी सीड्स आदि भी ड्राई रोस्ट कर लेना है। फिर इन सभी चीजों को आपको ठंडा करके पीस लेना है। हल्की सी मिठास के लिए आप इसमें गुड़ या खजूर पाउडर डाल सकते हैं। और बस बढ़िया सा सेरेलैक पाउडर बनकर तैयार है, इसे आप बढ़िया से एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके रख सकते हैं।

जब भी बच्चे को खिलाना हो, इसे आप 3-4 चम्मच लेकर दूध में मिलाकर दे सकते हैं। आपको भी अपने बच्चे के लिए ये वाली रेसिपी जरूर ही ट्राई करनी चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article