लाइफस्टाइल

बिना फ्रिज के कैसे फ्रेश रखें धनिया? सूखेगा नहीं एक भी पत्ता, बस करें ये काम

Kitchen Hacks: धनिया पत्ता एक ऐसी चीज है, जिसे लोग खाना बनाने के बाद उसके ऊपर जरूर डालते हैं। इसे डालने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन इसे फ्रेश कैसे रखना है, यह जानना जरूरी है। आइए जानते हैं कि यह कैसे बिना फ्रिज के फ्रेश रह सकती है।

Image

how to keep coriander leaves fresh

How To Keep Coriander Leaf Fresh Without Fridge: किसी भी खाने को बनाने के बाद उसके सजावट के लिए बस एक चीज जरूरी होती है, वह है धनिया पत्ता। धनिया पत्ता एक ऐसी चीज है, जिसे लोग खाना बनाने के बाद उसके ऊपर सजावाट और खूशबू के लिए जरूर डालते हैं। इसे डालने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन इसे फ्रेश कैसे रखना है, यह जानना जरूरी है। आइए जानते हैं कि यह कैसे बिना फ्रिज के फ्रेश रह सकती है।

How To Keep Coriander Leaf Fresh Without Fridge -

1) साफ पानी में रखें

जब आप मार्केट से धनिया लाते हैं तभी उसके जड़ों को कैंची से काट लें। इसके बाद उसे साफ पानी में डालकर रख दें। ऐसा करने से यह कई दिनों तक फ्रेश रहता है। इसके अलावा जिस पानी में आप धनिया का बंडल डालने वाले हैं, आप उसमें थोड़ा सा सिरका भी डाल सकते हैं।

2) पन्नी से बांध दें

आप पानी में डले धनिए को पन्नी से बांध सकते हैं। यूट्यूब पर एक वीडियो में इसके मेथड को शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे पानी में डले धनिया को और फ्रेश रखा जा सकता है।

3) गिले कपड़े में लपेट कर रखें

इसके अलावा आप धनिया को गिले तौलिए में रख सकते हैं। जब इसे रखें तो ध्यान रहे कि वह अच्छी तरह से ढका हुआ हो। ऐसा करने से वह पूरी तरह से फ्रेश रहेगा। आप तौलिए की जगह कॉटन का कपड़ा इस्तेमाल कर सकते हैं।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article