लाइफस्टाइल

Parenting: बच्चे की चीजें फेंकने या तोड़-फोड़ करने की आदत से हैं परेशान, आजमा कर देखें ये आसान पेरेंटिंग टिप्स

बतौर पेरेंट्स आपको यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि बच्चा ऐसा कर क्यों रहा है। समझिए कि क्या वह गुस्से में चीजों के फेंक रहा है या फिर वह ऊब गया है। कई बार बच्चे अटेंशन पाने के लिए भी ऐसी हरकते करते हैं।

Image

बच्चे की चीजें फेंकने या तोड़-फोड़ करने की आदत से हैं परेशान, आजमा कर देखें ये आसान पेरेंटिंग टिप्स (Photo: istock)

How to handle kids destructive behavior: बच्चों का चीजों को इधर-उधर फेंकना या तोड़-फोड़ करना लगभग हर घर क कहानी है। कुछ बच्चे ये सब कुछ ज्यादा ही करते हैं। उनकी ये हरकत माता पिता के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। ऐसे पेरेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम यहां कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से वह बच्चों की इस आदत से छुटकारा पा सकते हैं:

1. सबसे पहले कारण समझें

बतौर पेरेंट्स आपको यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि बच्चा ऐसा कर क्यों रहा है। समझिए कि क्या वह गुस्से में चीजों के फेंक रहा है या फिर वह ऊब गया है। कई बार बच्चे अटेंशन पाने के लिए भी ऐसी हरकते करते हैं। दरअसल छोटे बच्चे अक्सर अपनी भावनाओं को शब्दों में नहीं बता पाते, इसलिए वो चीजें फेंककर या तोड़कर अपनी बात कहते हैं। कारण समझने से आपको सही दिशा में कदम उठाने में मदद मिलेगी।

2. बच्चों का रोल मॉडल बनें

बच्चे अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं। अगर आप चीजें फेंकने या गुस्सा होने पर चिल्लाने की आदत दिखाएंगे, तो बच्चा भी वही कॉपी करेगा। इसलिए शांत रहें और बच्चे को दिखाएं कि गुस्से या निराशा को कैसे संभाला जाता है।

3. बिजी रखें

कई बार बच्चे खाली होने के कारण भी चीजें फेंकते हैं। ये सब करके वह अपनी ऊर्जा निकालते हैं। ऐसे में आपको करना ये है कि आप उसे किसी ऐसे काम में लगाएं जिसमें वो अपनी ऊर्जा निकाल सके। इससे उसकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल होगा और वो तोड़-फोड़ से दूर रहेगा।

Kids Destructive behavior (1)

(PhotoL iStock)

4. गुड हैबिट और बैड हैबिट सिखाएं

बच्चों के कमरे में दीवार पर एक चार्ट लगाएं उसपर लिखें कि क्या करना गुड हैबिट है और क्या बैड। बच्चों से चार्ट पर लिखी चीजें दिन में कई बार पढ़वाएं। इससे उनमें समझ डेवलप होगी कि क्या चीजें हमें नहीं करनी है।

5. तारीफ करने में कंजूसी ना करें

बच्चे अकसर पेरेंट्स के प्यार और अटेंशन को तलाशते रहते हैं। ऐसे में जब भी आपका बच्चा कोई बढ़िया काम करे तो उसकी तारीफ जरूर करें। जिस दिन वह अपनी चीजों को संभालकर रखे उसकी भी तारीफ और प्रोत्साहना करें। यह सकारात्मक प्रोत्साहन उनकी अच्छी आदतों को बढ़ावा देगा।

6. समय दें

बतौर पेरेंट आपको समझना होगा कि बच्चों की आदतें रातोंरात नहीं बदलतीं। धैर्य रखें और लगातार कोशिश करते रहें। अगर आपका बच्चा बार-बार चीजें फेंकता है, तो हर बार शांति से समझाएं और सही व्यवहार सिखाएं। समय के साथ वो समझने लगेगा कि क्या सही है और क्या गलत।

इन कुछ आसान पेरेंटिंग टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चे की तोड़-फोड़ की आदत को कम कर सकते हैं। बस जरूरत है कि ऊपर बताई गई बातों का गंभीरता से पालन करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article