लाइफस्टाइल

बढ़ाना चाहती हैं आंखों की खूबसूरती, तो घनी और लंबी पलकों के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 23, 2023, 06:13 PM IST

How to grow Eyelashes in hindi: घनी और लंबी पलकें आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। ये ना केवल आंखों की बल्कि चेहरे की सुंदरता को भी निखार देती है। लेकिन हर किसी की पलकें लंबी और घनी नहीं होती है। इसके लिए महिलाएं कई बार नकली पलकों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि कई बार इसे देखकर पता चल जाता है कि ये नकली पलके हैं।

Image

How to grow Eyelashes in hindi

How to grow Eyelashes in hindi: घनी और लंबी पलकें आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है। ये ना केवल आंखों की बल्कि चेहरे की सुंदरता को भी निखार देती है। लेकिन हर किसी की पलकें लंबी और घनी नहीं होती है। इसके लिए महिलाएं कई बार नकली पलकों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि कई बार इसे देखकर पता चल जाता है कि ये नकली पलके हैं। ऐसे में अगर आप अपनी पलकों को लंबा और घना बनाना चाहती हैं तो घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पलकों को घना और लंबा बनाने के घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां जानें पलकों को लंबा और घना बनाने का तरीका।

पलकों को बढ़ाने के नुस्खे-How to grow eyelashes in hindi

नारियल तेल

पलकों को बढ़ाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल सबसे कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से पलके काफी तेजी घनी और लंबी होती है। नारियल के तेल में फैटी एसिड होता जो बालों को लंबा करने का काम करता है। ऐसे में पलकों को घना और लंबा बनाने के लिए हल्के हाथों से नारियल तेल से मालिश करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

विटामिन ई ऑयल

विटामिन ई ऑयल की मदद से भी आप पलकों को लंबा और घना बना सकती हैं। इसके लिए विटामिन ई कैप्सूल को बादाम के तेल में मिलाएं और सोने से पहले रोजाना अपनी पलकों पर लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से पलके जल्दी घनी और लंबी होगी।

कैस्टर ऑयल

पलकों को लंबा और घना बनाने का बेहद कारगर उपाय माना जाता है कैस्टर ऑयल। इसमें रेटिनॉल पाया जाता है जो आंखों की पलकों को घना और लंबा बनाने में बेहद कारगर है। इसके लिए कॉस्टर ऑयल लें और इसकी बस 2 से 4 बूंद किसी और तेल में मिलाएं और फिर इसे पलकों पर लगाएं। ये पलकों की ग्रोथ में बेहद सहायक साबित होगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article