How To Grow Apples At Home: आजकल लोगों को होम गार्डनिंग का काफी ज्यादा शौक है। इसका मतलब है घर पर गमले में पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना। घर के गार्डन में सेब का पौधा सबसे ज्यादा सुंदर दिखता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों का मानना है कि घर पर सेब नहीं लगा सकते क्योंकि ये ठंडी जगह पर ही फल देते हैं। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। सेब की बौनी किस्में अब किसी भी जलवायु यानी मौसम और कम से कम जगह में लाल-लाल फल दे देती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर का गमला सेब से लद जाए तो आपको यहां दिए तरीके से पौधा लगाना होगा। यहां आपको सेब का पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के पूरे तरीके बताए गए हैं।
गमले में सेब लगाने के तरीके-
सबसे पहले एक सुंदर सा बड़ा गमला खरीदें। कोशिश करें कि गमले का आकार कम से कम 20 इंच तो हो।
अब गमले में अच्छी तरह की उपजाऊ मिट्टी भर दें और मिट्टी को लगभग 1 इंच गहरा खोद लें।
अब इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल या एलोवेरा के ताजे पौधे से निकलने वाला जेल डाल लें।
इसके बाद गमले में मिट्टी को आकार दें, फिर एलोवेरा जेल डालने के बाद एक अंडा डाल लें।
अब एक सेब ले लें और सेब में डंठल की तरफ कोलगेट लगा लें।
कोलगेट लगाने के बाद पहले से मिट्टी में तैयार अंडे और एलोवेरा जेल के साथ समूचे सेब को डाल दें।
इसके बाद अच्छे से मिट्टी को कवर कर लें।
इसमें थोड़ा पानी दें और किसी प्लास्टिक के जार से ढक दें।
इससे नमी बनी रहेगी और पौधे को तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
ध्यान रखें जार में वाष्प के लिए जार में छेद भी हो।
गमले को एक ऐसी जगह पर रखें जहां उसे पर्याप्त धूप मिले।
कुछ दिन बाद आप इसमें देखेंगे कि सेब के ऊपर से पत्ते निकलेंगे।
आप इसे किसी दूसरी जगह भी लगा सकते हैं और इसमें कोको कोला डाल सकते हैं।
ऐसा करने से पौधा तेजी से बढ़ेगा।
पौधे की देखभाल कैसे करें-
सेब के पौधे को रोज पानी दें। मिट्टी को सूखने न दें। पौधे को हर 2-3 महीने में खाद दें। इतना ही नहीं, कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए नियमित रूप से इसकी जांच करें। फल आने में समय लगेगा लेकिन जब ये फल आएंगे तो आपकी सारी मेहनत का फल लाल सेब ही होगा।
