बारिश के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है जिसमें सबसे आम है बालों का फ्रिजी होना। फ्रिजी बालों की वजह से बाल गुच्छे में टूटते हैं। दरअसल बरसात के मौसम में नमी की वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आप भी बालों से जुड़ी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप फ्रिजी बालों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाए ये नुस्खे
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
गर्म पानी से बाल धोने पर बाल फ्रिजी हो सकते हैं। इसलिए अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं। यह आपके बालों की नमी को बनाए रखने में मदद करेगा, जिससे बाल फ्रिजी नहीं होंगे।
सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल
सल्फेट-फ्री और हाइड्रेटिंग शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ऐसे प्रोडक्ट आपके बालों को फ्रिजी होने से बचाएंगे। साथ ही, शैम्पू करने के बाद कंडीशनर लगाना न भूलें। यह आपके बालों को मुलायम बनाए रखेगा।
सीरम या लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें
बाल धोने के बाद जब बाल हल्के गीले हों, तब बालों पर सीरम या लीव-इन कंडीशनर लगाएं। यह आपके बालों की नमी को बनाए रखेगा और फ्रिजी होने से बचाएगा।
बालों को ज़ोर से न रगड़ें
बाल धोने के बाद उन्हें तौलिए से ज़ोर-ज़ोर से न रगड़ें। इसकी जगह माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल करें और हल्के हाथों से बालों को सुखाएं।
सही कंघी का इस्तेमाल
चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, बालों को ज्यादा टाइट न बांधें। यह भी बालों को फ्रिजी होने से बचाता है।
तेल की मालिश
हफ्ते में कम से कम एक बार अपने बालों में तेल की मालिश करें। नारियल, बादाम या जैतून का तेल आपके बालों को पोषण देगा और फ्रिजी होने से बचाएगा।
