बरसात के मौसम में घर में मक्खियां बहुत हो जाती हैं। ये खाने पीने की चीजों को भी दूषित कर देते हैं। रसोई में भिनभिनाती मक्खियों को देखकर हर किसी की दिमाग का खराब हो जाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने कितने तरह के उपाय करते हैं। लेकिन इनसे इतनी आसानी से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। यहां हम कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मक्खियों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं।
मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
नींबू और लौंग
नींबू और लौंग का इस्तेमाल कर आप मक्खियों को आसानी से भगा सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें। आधे नींबू में 6-10 लौंग लगा दें। इसे घर के किसी कोने या खिड़की पर रख दें, जहां मक्खियां ज़्यादा आती हैं। नींबू और लौंग की तेज़ गंध से मक्खियां दूर भागती हैं।
कपूर और तेजपत्ता
एक कटोरी में कपूर, तेजपत्ता, सूखी नीम की पत्तियाँ और लौंग लें। इन सबको जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में फैला दें। इस धुएं से मक्खियां भाग जाती हैं।
बेकिंग सोडा और नींबू
किचन सिंक, काउंटर और डस्टबिन के आसपास बेकिंग सोडा छिड़ककर उस पर नींबू का रस डालें। यह न सिर्फ मक्खियों को भगाएगा, बल्कि बैक्टीरिया भी खत्म करेगा।
अदरक का स्प्रे
एक कटोरी पानी में एक चम्मच अदरक का पाउडर मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे घर में छिड़कने से मक्खियां दूर रहेंगी।
नमक और काली मिर्च का स्प्रे
एक बोतल में पानी लें और उसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च मिलाएं। इसे मक्खियों पर छिड़कें।
