लाइफस्टाइल

How To Do Facial At Home: दिवाली पर नहीं लगाने पड़ेंगे पार्लर के चक्कर.. घर पर ही ऐसे करें शानदार फेशियल, देखें होममेड फेशियल, स्टेप बाय स्टेप फेशियल कैसे करें

How To Do Facial At Home: दिवाली पर एकदम प्यारा सा ग्लो चाहिए लेकिन पार्लर के चक्कर नहीं काटने तो फिर आपके भी इस दिवाली पर घर पर ही बढ़िया सा फेशियल करना बेस्ट हो सकता है। देखें घर पर फेशियल कैसे करें, फेशियल स्टेप बाय स्टेप, फेशियल किट फोटो।

Image

How To Do Facial At Home

How To Do Facial At Home (फेशियल कैसे करें): दिवाली का त्योहार आने ही वाला है, और त्योहार पर अगर आप भी बेहद खूबसूरत कपड़ों के साथ चमकता चेहरा फ्लॉन्ट करना चाहते हैं। तो आपके ये ईजी होम फेशियल करना एकदम ही शानदार हो सकता है। दरअसल त्योहारों के दिनों में पार्लरों के चक्कर लगाना वैसे ही बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं पार्लर्स में भीड़ भी बहुत होती है, जिस वजह आपका काम 100 प्रतिशत अच्छा ही हो ये भी जरूरी नहीं है। ऐसे में बहुत ही शानदार दिवाली रेडी लुक के लिए आप घर पर ही ऐसे फेशियल कर सकते हैं। देखें घर पर फेशियल कैसे करें, फेशियल किट फोटो, स्टेप बाय स्टेप फेशियल

How To Do Facial At Home Step By Step

घर पर अगर आपको एकदम टॉप क्लास वाला फेशियल ट्रिटमेंट वाला ग्लो चाहिए। तो फिर ये वाली स्टेप्स फॉलो करना आपके लिए बेस्ट हो सकता है। देखें फेशियल कैसे करें -

क्लींज़

अच्छे रिजल्ट्स के लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे को बहुत ही अच्छी तरीके से क्लीज़ करना होगा। ताकि आप जो भी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें तो सीधा आपकी स्किन में जाएं। अच्छी क्लीजिंग से स्किन साफ होती है और आपका नेचुरल निखार दुगना हो जाता है। आप ऑयल क्लींज़र, क्रीम, फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टीम करें चेहरा

क्लींज़ करने के बाद आपको चेहरे को थोड़ी देर स्टीम में रखना है। जिसके लिए आप गर्म पानी करके उसको एक बाउल में लेकर उसमें टॉवल डूबोकर उससे सेक कर सकते हैं। आप इसमें कुछ एसेंशियल ऑयल्स जैसे टी ट्री आदि डाल सकते हैं।

एक्सफॉलिएट

त्वचा की सारी गंदगी साफ करने के लिए आपको अपनी स्किन को अच्छे से एक्सफॉलिएट करना होगा। आप बाजार का कोई स्क्रब यूज कर सकते हैं या फिर घर पर अपना देसी स्क्रब बना सकते हैं। अच्छे रिजल्ट्स के लिए आप शुगर, नमक, चावल या कॉफी का यूज करें।

मास्क लगाएं

अब बढ़िया लुक के लिए आपको चेहरे पर अच्छा सा मास्क लगाना होगा। कोई भी अच्छा सा शीट मास्क यूज करें, जो आपकी स्किन को अच्छे से हाइड्रेट करें। या फिर आप घर पर भी अपना कोई देसी फेस मास्क बना सकते हैं। जिससे आपका चेहरा लंबे समय तक चमकता रहे।

मसाज करें

फिर जब एक बार आपका मास्क अच्छे से स्किन को हाइड्रेट कर दें। फिर आपको चेहरे की हल्के हाथ से मसाज करनी है और सीरम या क्रीम लगाकर स्किन को मॉइश्चराइज करना है। और बस मात्र 15-20 मिनट में आपका बढ़िया सा होम फेशियल हो जाएगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article