लाइफस्टाइल

हैंडबैग पर लग गए है जिद्दी दाग, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चमक जाएगा पुराने से पुराना लेदर बैग

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 4, 2025, 10:02 AM IST

लेदर का बैग गंदा होने पर काफी पुराना लगता है। लोग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल तो करना चाहते हैं लेकिन गंदगी की वजह से नहीं कर पाते। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप लेदर हैंडबैग को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं।

Image

लेदर बैग साफ करने के आसान टिप्स (Image: istock)

लेदर बैग का क्रेज इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ा है। ये स्टाइल एक्सेसरीज में से एक है। हैंडबैग फैशन स्टेटस को दर्शाता है। ऐसे में ज्यादातर लड़कियां लेदर हैंडबैग्स कैरी करना पसंद करती हैं। लेकिन रेगुलर इस्तेमाल से ये काफी गंदे हो जाते हैं और इनकी चमक कम होने लगती है। अक्सर लाइट कलर के हैंडबैग्स सबसे ज्यादा गंदे होते हैं। इनपर लगे दाग को निकालना काफी मुश्किल भी होता है। ऐसे में यहां हम कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से लेदर हैंडबैग को क्लीन कर सकते हैं।

सफेद सिरका और पानी

लेदर हैंडबैग को क्लीन करने के लिए इसका इस्तेमाल काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए एक कटोरे में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। फिर एक मुलायम कपड़े को इस घोल में भिगोकर निचोड़ लें, और हल्के हाथों से बैग की सफाई करें। सिरका दाग हटाने और कीटाणुओं को मारने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा

अगर बैग पर जिद्दी दाग लगे हैं, तो इसे निकालने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उस जगह पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें ताकि बेकिंग सोडा दाग को सोख ले। फिर, एक मुलायम कपड़े से बेकिंग सोडा को साफ करें।

नींबू का रस और क्रीम ऑफ़ टार्टर

जिद्दी दागों के लिए, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच क्रीम ऑफ़ टार्टर का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, एक सॉफ्ट कपड़े से धीरे-धीरे पोंछ लें।

माइल्ड साबुन और पानी

एक छोटे कटोरे में गर्म पानी और कुछ बूंदें माइल्ड लिक्विड सोप मिलाएं। एक मुलायम कपड़े को घोल में भिगोकर अच्छी तरह से निचोड़ लें। फिर, बैग की धीरे-धीरे सफाई करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article