लाइफस्टाइल

Women's Day 2023: महिलाओं के लिए पनीर खाना कितना सही, क्या इससे मिलता है पूरा पोषण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 06:31 AM IST

Women's Day 2023: शाकाहारी लोगों के लिए पनीर एक समृद्ध खाद्य पदार्थ है। पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है, जिसमें कई विटामिंस और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पनीर का सेवन संतुलित मात्रा में प्रतिदिन किया जा सकता है। महिलाएं अगर 100 से 150 ग्राम पनीर का सेवन रोजाना करें तो यह उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

Image

महिलाओं के लिए पनीर खाना है जरुरी

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाएं हेल्दी रहने के लिए डाइट चार्ट में जरूरी पोषक तत्‍व करें शामिल
  • स्वस्थ रहने के लिए संतुलित डाइट चार्ट फॉलो करना है जरूरी
  • महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद है पनीर का सेवन

Women's Day 2023: महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता है। जेंडर इनइक्वैलिटी अभी भी वैश्विक समस्या है, जिसको दूर करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य देश की कल्याणकारी नीतियों का एक विषय है। महिलाओं में शारीरिक रूप से कई बदलाव देखने को मिलते हैं। बदलावों के साथ इनके शरीर को एक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए दूध से बने उत्पादों का सेवन एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

पनीर खाने के फायदे-

  1. पनीर में विटामिन A, B1, B2, B3, B6 सहित कई आवश्यक विटामिंस पाए जाते हैं। इसमें सोडियम, कैल्शियम, मैग्निशियम, जिंक, आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।
  2. पनीर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियां पैदा करने वाले फ्री रेडिकल से लड़ता है एवं कोलाइजन मेकिंग की प्रोसेस में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में कारगर है।
  3. पनीर कैल्शियम का एक बेहतर स्रोत है। इसके सेवन से हड्डियां और दांत काफी मजबूत रहते हैं। पनीर में लैक्टोस का लो लेवल होने के कारण दांतो एवं मसूड़ों में होने वाले सड़न की संभावना कम होती है।
  4. विटामिन ए और जिंक से भरपूर पनीर का सेवन करने से महिलाओं में दृष्टि से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। इसके नियमित सेवन से आंखों की दृष्टि लंबे समय तक अच्छी बनी रहती है।
  5. गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक विटामिंस, कैल्शियम एवं प्रोटीन पनीर के सेवन से मिल जाते हैं। इसमें पाए जाने वाला मैग्नीशियम कब्ज की समस्या को दूर करता है।

महिलाओं के लिए पनीर का सेवन बहुत फायदेमंद है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो महिलाओं के लिए आवश्यक है। पनीर को डेली डाइट में शामिल करने से आपकी त्वचा जवान और चमकदार बनती है। इसमें सेलेनियम विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं जो त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article