लाइफस्टाइल

Air Purifying Plant: घर की हवा शुद्ध करेगा ये एक पौधा, खर्च भी होगा कम

Houseplants For Clean Air: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शहर की हवा दूषित हो गई है। ऐसे में घर की हवा साफ रखने का एक स्मार्ट और किफायती तरीका है जिसे अपनाकर आप दूषित हवा से बच सकते हैं। हम जिस तरीके के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह ना सिर्फ आपके घर को हरा-भरा बनाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

Image

घर की हवा शुद्ध करेगा ये एक पौधा

Air Purifying Plant: सर्दियों में एयर पॉल्यूशन बढ़ जाता है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से घर की हवा भी पूरी तरह साफ नहीं रह गई है। एयर पॉल्यूशन से बचने के लिए लोग एयर प्यूरीफायर का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे आपके घर की हवा को प्राकृतिक रूप से साफ कर सकते हैं। महंगे एयर प्यूरीफायर पर पैसे खर्च करने की बजाए अगर आप कम खर्च में प्राकृतिक तरीका अपनाना चाहते हैं तो ऐसा संभव है। आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताएंगे जिसे लगाने से घर की हवा ताजा और साफ रहती है, और आपको महंगे एयर प्यूरीफायर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

हम बात कर रहे हैं स्नेक प्लांट की जो ऑक्सीजन का अच्छा स्रोत है। यह एक ऐसा पौधा है जो घर के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसको लगाने से घर के अंदर हवा ताजा रहती है। स्नेक प्लांट स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह पौधा घर के अंदर से टॉक्सिन्स जैसे फॉर्मलडीहाइड, बेन्जीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन को अपने अंदर सोख लेता है।

ध्यान देने योग्य बात ये है कि इसको रखने के लिए जगह की चिंता करने की ज्यादा जरूरत नहीं होती है। छोटे पॉट में भी इसे रखा जा सकता है। लिविंग रूम, बेडरूम या ऑफिस कॉर्नर में इसे रख सकते हैं। सीधे और सरल शब्दों में समझें तो एक छोटा सा पौधा भी आपके घर की हवा को काफी हद तक शुद्ध कर सकता है।

साफ हवा आपकी हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होती है। अगर आपके कमरे की हवा साफ है तो यह नींद को बेहतर बनाती है और मानसिक तनाव को भी कम करने में मदद करती है। एलर्जी, सिरदर्द और सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत पाने के लिए भी घर की हवा का साफ होना बेहद जरूरी है। यह नेचुरल और टिकाऊ समाधान है जिससे आप कम खर्च में घर की हवा को साफ कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article